• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव बोले- लाशों की ढेर पर हम बिहार में चुनाव नहीं होने देंगे

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कोरोना काल में चुनाव न कराने की लगातार अपील कर रहे हैं। बुधवार को वह उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। मधुबनी में उन्होंने कहा कि लाशों की ढेर पर हम चुनाव नहीं होने देंगे। लोकतंत्र में लोक ही नहीं रहेगा तो तंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

बिहार विधानसभा में नेपा प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य विपभी दलों के नेताओं ने इससे पहले चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव को टालने की अपील की थी। इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

#WATCH #बिहार: लोग मर रहे हैं ऐसे में कहां से वोट करने लोग जाएंगे। लोकतंत्र में लोक नहीं रहेगा तो तंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।आप चाहते हो लोग वोट करें और सीधे श्मशान जाएं। लाशों के ढेर पर हम चुनाव नहीं होने देंगे: RJD नेता तेजस्वी यादव, मधुबनी pic.twitter.com/FxtVQW86ze

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2020

बुधवार को तेजस्वी यादव मधुबनी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। यहां पर न्यूज एसेंजी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति भयावह और नाजुक है। गांव के गांव बाढ़ से त्रस्त हैं। हम चुनाव आयोग से निवेदन करते हैं कि वो इसपर विचार करे। तेजस्वी ने कहा कि लोग मर रहे हैं। ऐसे में वो वोट करने कैसे जा पाएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है जान बचाना, क्योंकि जान है तो जहान है। लोकतंत्र में लोक नहीं रहेगा तो तंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। आप चाहते हो कि लोग वोट करने आएं और सीधे श्मशान घाट जाएं। लाशों की ढेर पर हम चुनाव नहीं होने देंगे। बाढ़ के कारण जो फिलहाल हालात हैं, उसमें सोशल डिस्टेंसिंग तो छोड़ दीजिए, लोगों को जान बचाने में मुश्किल आ रही है।’

‘नीतीश की अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है’

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार बाढ़ में डूब गया और नीतीश जी के आंख के आंसू सूख गए। नीतीश जी यहां नहीं आएंगे लेकिन 7 तारीख को अपनी कुर्सी बचाने के लिए वर्चुअल रैली अटेंड करेंगे। नीतीश कुमार जी की इंसानियत खत्म हो गई है और अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है। मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि अगर उनमें थोड़ी भी शर्म बची होती तो वह (नीतीश कुमार) अब तक इस्तीफा दे दिए होते।

Tags: bihar assembly elections 2020Bihar Elections 2020bihar floodshindi newsMadhubaninews in hindiNitish KumarpatnarjdTejashwi Yadavआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटनाबिहार चुनाव 2020बिहार बाढ़बिहार विधानसभा चुनाव 2020मधुबनी
Previous Post

ड्रैगन LAC पर तनाव कम करने को तैयार नहीं, 40 हजार सैनिक किया तैनात

Next Post

कोरोना केस में इजाफे के बाद ये राज्य 23 जुलाई से दो हफ्ते तक रहेगा फुल लॉकडाउन

Desk

Desk

Related Posts

Sawan
Main Slider

सावन में करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

30/07/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे को मिलेगा निखार, आजमाएं ये फेसपैक

30/07/2026
Jewellery
Main Slider

ज्वैलरी की शाइन नहीं पड़ेगी फीकी, ये टिप्स करें फॉलो

30/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
Next Post

कोरोना केस में इजाफे के बाद ये राज्य 23 जुलाई से दो हफ्ते तक रहेगा फुल लॉकडाउन

यह भी पढ़ें

Ved Pratap Vaidik

नगालैंड से सारी दुनिया सीखे

13/03/2023

Paytm से बुक करें रसोई गैस सिलिंडर, मिलेगा 500 रुपये तक का कैशबैक

28/08/2020
Special Lok Adalat organized for women

Women’s Day: महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, पारिवारिक मुकदमों का किया निस्तारण

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version