• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

Writer D by Writer D
07/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Tejasvi Surya

Tejasvi Surya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने शुक्रवार को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) की शुरुआत की। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की, पवित्र गंगाजल भरा और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर की ओर लगभग 26 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए।

यात्रा के दौरान उनके साथ भाजयुमो के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शिवभक्त भी मौजूद रहे। हरकी पैड़ी क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांवड़ यात्रा दुनिया की सबसे बड़ी युवा भागीदारी वाली आस्था यात्रा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी औपचारिक निमंत्रण, जाति-भेद या सामाजिक विभाजन के केवल श्रद्धा और भक्ति भाव से शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत से होने के बावजूद लंबे समय से उनकी इच्छा कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने की थी, जो इस सावन में पूरी हुई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका हरिद्वार आगमन किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि एक सामान्य शिवभक्त के रूप में है। उन्होंने देश के युवाओं से सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक धरोहरों से जुड़ने का आह्वान किया।

तेजस्वी सूर्या ने बताया कि यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा तथा ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम में गंगा तट पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विश्व पटल पर भारत की पहचान को और मजबूत करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी सूर्या वर्तमान में बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। पेशे से वकील रहे सूर्या लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं।

Tags: Tejasvi suryaUttarakhand News
Previous Post

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

Next Post

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post
Neha Bora

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

यह भी पढ़ें

women protest

बुर्कानशीं महिलाओं का प्रदर्शन हुआ हिंसक, तालिबान ने छोड़े आंसू गैस

04/09/2021
cattle smuggling gang

मतदाताओं को साड़ी बांटते प्रधान प्रत्याशी का पिता व भाई गिरफ्तार

26/04/2021
AK Sharma

विद्युत की प्रभावी व्यवस्था के लिए शिकायतों का ले तुरंत संज्ञान:-ऊर्जा मंत्री

26/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version