• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल बताएं, यूपी से महंगे मेडिकल उपकरण क्यों खरीदे : खन्ना

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने यूपी से करीब साढ़े तीन गुना से अधिक दाम में मेडिकल की मशीनें खरीदी हैं। मशीनों की खरीद में यह अंतर दर्शाता है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना काल में जनता के पैसे का दुरुपयोग किया और पैसों की खुली लूट की।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि उन्हें जनता को बताना चाहिए कि आखिर जिस मशीन को यूपी ने साढ़े 23 लाख में खरीदा है, वही मशीन दिल्ली सरकार ने 38 लाख में क्यों खरीदी है।

श्री खन्ना ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्टीपैरा मॉनिटर 5 पैरा यूपी सरकार ने 95,200 रुपए में खरीदी है जबकि दिल्ली सरकार ने तीन लाख 28 हजार और सात लाख पांच हजार रुपए में खरीदी है। ऐसे ही ईको कलर डॉप्लर मशीन फिलिप्स एफिनिटी 30 की यूपी सरकार ने 23 लाख 52 हजार में खरीदी है जबकि यही मशीन दिल्ली सरकार ने 38 लाख और फिलिप्स एफिनिटी 70 मशीन 63 लाख रुपए में खरीदी है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो पूरा : तिवारी

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने निर्धारित मानकों पर पूरी पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता वाली मशीनें खरीदी हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के एक राज्यसभा सांसद सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यूपी सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। सबसे पहले उन्हें दिल्ली सरकार में मशीनों की खरीद में हुई धांधलेबाजी पर जनता को जवाब देना चाहिए। साथ ही यूपी में लोगों को झूठे आरोपों से गुमराह करने से बाज आना चाहिए। दिल्ली सरकार ने कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदल दिया है।

श्री खन्ना ने कहा कि कोरोना काल में अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए यूपी सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है, संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हरसंभव तैयारी पहले से ही की जा रही है, लेकिन कुछ लोग आपदा काल में भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं और वह तैयारियों में बाधा उत्पन्न करने की नीयत से आरोपों की राजनीति कर रहे हैं।

Tags: Lucknow NewsSuresh Khanna
Previous Post

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो पूरा : तिवारी

Next Post

डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
Next Post

डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं

यह भी पढ़ें

Lionel Messi

मैंने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है: लियोनेल मेसी

28/03/2024

सभी जनप्रतिनिधियों से बोले सीएम योगी, जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम

10/10/2021
CM Yogi

ढेर हुआ अतीक अहमद का बेटा असद, लोग बोले- ये है योगी का नया UP

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version