• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी हमारे बीच में जिंदा है।

श्री शर्मा आज यहां डॉ मुखर्जी की 120वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा जूम एप के माध्यम से आयोजित ई-चिंतन सत्र: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी “जीवन एवं विचार” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वे बचपन से ही मेधा शक्ति के धनी व्यक्ति थे। डॉ0 मुखर्जी एक श्रेष्ठ शिक्षाविद, एक विधि विशेषज्ञ, एक कुशल उद्योग मंत्री, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रभक्त, किसी भी संप्रदाय का विरोध न करने वाले एवं भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले राष्ट्रनेता के रूप में जाने जाते हैं । उन्होंने भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना समर्पण किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ मुखर्जी के नेतृत्व में भारत की औद्योगिक नीति के निर्माण में अहम योगदान दिया। उन्होंने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में भी योगदान दिया। डॉ मुखर्जी ने देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान का हमेशा विरोध किया । उन्होंने देश में सामाजिक परिवर्तन की एक अलग लौ जगाई थी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन के लिए अनेक कार्य भी किए। आजादी के महासंग्राम में डा0 मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में उभर कर सामने आए और अकाल के समय में उन्होंने एक महामानव के रूप में बहुत ही सराहनीय कार्य किया था।

केजरीवाल बताएं, यूपी से महंगे मेडिकल उपकरण क्यों खरीदे : खन्ना

आजादी की लड़ाई के दौरान भारत और भारतीयों को उनके अधिकारों को दिलाए जाने के लिए डा0 मुखर्जी ने अंग्रेजों के बीच आवाज बुलंद की थी। उन्होंने अंग्रेजों की भारतीयों को आपस में बांटने की नीति का पुरजोर विरोध किया और भारत को वास्तविक रूप में एकजुट करने का प्रयास किया था।

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने भी कई अवसरों पर डॉ श्यामा प्रसाद जी की प्रशंसा की थी। औद्योगिक नीति को बनाने में डॉ मुखर्जी का अहम योगदान था । उनके प्रयासों से ही वर्तमान कोलकाता को पाकिस्तान में जाने से रोका जा सका था। डॉक्टर मुखर्जी धारा 370 के प्रखर विरोधी थे। वर्तमान सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर दिया और उसके सुपरिणाम आज दिखाई पड़ रहे हैं। आज डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के महासंग्राम में एक प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में उभर कर सामने आए थे। उन्होंने स्वयं सेवक एवं समाजसेवी के रूप में अकाल ग्रस्त लोगों की मदद भी की थी। उन्होंने देश को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने एवं ऐसे राष्ट्र के रूप में संगठित करने का सपना देखा था जो भारत को वास्तविक रूप में एकजुटता के रूप में आगे ला सके।

Tags: Deputy CM Dinesh Sharmadr. shyama mukharjee birth anniversaryLucknow News
Previous Post

केजरीवाल बताएं, यूपी से महंगे मेडिकल उपकरण क्यों खरीदे : खन्ना

Next Post

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां समय से हों पूर्ण : तिवारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
rajaendra tiwari

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां समय से हों पूर्ण : तिवारी

यह भी पढ़ें

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण की अचानक बिगड़ी तबीयत, जाना पड़ा हॉस्पिटल

14/06/2022
Love Jihad

मुरादाबाद में लव जिहाद का पहला मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

06/12/2020
mayawati

मायावती ने की पार्टी को चंदा नहीं देने की अपील, बताई यह बड़ी वजह

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version