• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो पूरा : तिवारी

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Purvanchal Expressway

Purvanchal Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा किये जाने के निर्देश दिये हैं।

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री तिवारी ने मंगलवार को पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, गंगा एक्सप्रेस-वे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं, डिफेन्स कॉरीडोर एवं जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए इसे 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाये, ताकि यह लोगों के आवागमन के लिए शीघ्र सुलभ हो सके।

उन्होंने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज वे को भी दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के कार्यों में तेजी लाते हुए इसे भी निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जुलाई में ही पूरा कर निर्माण कार्य की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने कहा कि इन चारों एक्सप्रेस-वे से आच्छादित क्षेत्रों में स्थित विभिन्न उत्पादन इकाईयों के साथ-साथ नई औद्योगिक इकाईयां स्थापित होंगी और प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी। उन्होंने एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों के साथ ही जनसुविधाओं टॉयलेट, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेन्ट आदि को भी विकसित करने के निर्देश दिये ताकि इन एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने पर जन सामान्य को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य के साथ ही साइनेज की स्थापना और मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।

जेईई मेन के तीसरे चरण की 20 जुलाई और चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से

बैठक में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से प्रारंभ होकर बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर से होकर गुजरेगा जिसकी लम्बाई करीब 341 किमी है। इस एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत कुल 18 फ्लाईओवर, 07 आरओबी, 07 दीर्घ सेतु, 118 लघु सेतु, 13 इण्टरचेंज, 271 अण्डरपास तथा 503 पुलियों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है एवं समस्त कार्य पूर्णता की ओर हैं।

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, औरैया एवं इटावा लाभान्वित होंगे। परियोजना को निर्धारित समयावधि में इसे पूरा कर लिया जायेगा जबकि मुख्य कैरिज वे का निर्माण दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से के लिये 96 प्रतिशत से अधिक भूमि पर कब्जा प्राप्त हो चुका है तथा सभी प्रकार के निर्माण बड़ी तेजी से किये जा रहे हैं। अगले साल मार्च अप्रैल तक मुख्य कैरिजवे चालू हो जायेगा। मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित 594 किमी लम्बे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है तथा इस माह के अंत तक 90 प्रतिशत भूमि उपलब्ध हो जायेगी तत्पश्चात् निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

डिफेन्स कॉरीडोर की समीक्षा में बताया गया कि अलीगढ़ नोड कम्प्लीट हो गया है तथा सभी भूखण्ड आवंटित किये जा चुके हैं। अलीगढ़ में अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण के लिए भी कार्यवाही की जा रही है। कानपुर एवं झांसी नोड में भी आवंटन प्रारंभ हो गया है। लखनऊ नोड में भी भूमि की व्यवस्था की जा रही है तथा भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि 31 जुलाई तक सम्पूर्ण भूमि पर कब्जा प्राप्त हो जायेगा और निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा।

बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव नियोजन आमोद कुमार एवं विशेष सचिव नागरिक उडड्यन विशाख जी. सहित सम्बन्धित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, यूपीडा के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Purvanchal Expressway
Previous Post

युवती ने रिश्ते के मामा पर लगाया बहन के अपहरण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

केजरीवाल बताएं, यूपी से महंगे मेडिकल उपकरण क्यों खरीदे : खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
suresh khanna

केजरीवाल बताएं, यूपी से महंगे मेडिकल उपकरण क्यों खरीदे : खन्ना

यह भी पढ़ें

इस वजह से एयरपोर्ट पर रोके गए थे क्रुणाल पांड्या

13/11/2020

श्रीनगर : मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

12/10/2020
Badrinath Dham

विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

18/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version