• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 के मद्देनजर सभी जिलों में बनाये अस्थाई जेल : सीएम योगी

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिये सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिये है।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरूवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिये हैं। इस जेलों में नये कैदियों का रखा जायेगा ताकि कारागारों में कोविड-19 का संक्रमण न फैले।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 63 जिलों में अस्थायी जेल बन गयी है1 बाकी जिलों में भी अस्थायी जेल बनाने के निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ कैदी को जेल में ले जाने से पहले कोविड-19 की जांच अवश्य करायें।

लखनऊ समेत यूपी के 10 जिलों में कोविड-19 संक्रमण बना बड़ी चुनौती

श्री अवस्थी ने बताया कि गृह विभाग की धारा 188 के तहत 1,72,625 एफआईआर दर्ज करते हुये 3,48,440 लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क पहनने तथा दो गज की दूरी बनाये रखे।

प्रदेश में अब तक 1,16,16,195 वाहनाें की सघन चेकिंग में 66,538 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 58,50,69,399 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।  कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,042 लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 781 एफआईआर दर्ज किये गये है। फेक न्यूज के तहत 2118 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के 9880 हाॅट स्पाॅट के 1087 थाना क्षेत्र में 14,09,021 मकानों के 84,77,265 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाटॅस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 36,798 है।
इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाईन किये गये लोगों की संख्या 18551 है। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 94,08,869 के सापेक्ष 12,161 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ/मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 14,866 वाहन लगाये गये हैं।

श्री अवस्थी ने बताया कि डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 12,902 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 12,616 है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कुल 24 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं।

इन बस्तियों में 13,43,944 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं/सामुदायिक किचन के माध्यम से 2,629 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक/स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 579 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की 6,357 बसों के माध्यम से 10,06,307 लोगों के यात्रा करने पर संतोष व्यक्त किया है।

Tags: cm yogiउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथकोवि़ड-19कोविड-19 महामारीसीएम योगी
Previous Post

CPI के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का कोरोना से निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

Next Post

नाबालिग बेटी के दुराचारी पिता को 10 वर्ष का कठोर कारावास

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post
नोएडा में युवती से दुष्कर्म Girl raped in Noida

नाबालिग बेटी के दुराचारी पिता को 10 वर्ष का कठोर कारावास

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने चारधाम के पुराने मार्गों को ढूंढने के लिए 25 सदस्यों टीम को दिखाई हरी झंडी

25/10/2021
Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री ने लापरवाही के चलते उप निदेशक कृषि को किया निलंबित

20/06/2021
girish yadav

यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश यादव कोरोना पाॅजिटिव

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version