• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ की पहचान हैं टेंट, सुखद होगा शिविरों में प्रवास का अनुभव: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
23/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश-दुनिया से आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के सुगम आवागमन, बेहतर आवासीय सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। सोमवार को महाकुम्भ की तैयारियों का निरीक्षण करने प्रयागराज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन टेंट सिटी का भौतिक निरीक्षण किया और कहा कि यहां ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि संगम किनारे अरैल में तैयार हो रहे इस सर्वसुविधायुक्त टेंट सिटी में 6000 से अधिक लोगों के निवास की समुचित व्यवस्था की गई है। पूरे शिविर की आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में टेंट सिटी में प्रवास को लेकर आमजन में बड़ी उत्सुकता है। यहां प्रवास सुखद अनुभव देने वाला होगा।

वीआईपी सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल प्रबंधन के तहत मेला सर्किट हाउस में 250 शिविर, माननीय न्यायाधीशों के लिए 175 शिविर, टेंट सिटी के अंतर्गत 2200 से अधिक शिविर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। यहां एडीएम स्तर के 03 अधिकारी के साथ पूरी टीम तैनात की जा रही है। यहां 02 क्रूज, 06 फ्लोटिंग जेट्टी,04 वीआईपी बोट, 05 मोटर बोट, 50 गोल्फ कार्ट के साथ 50 पर्यटक गाइड की व्यवस्था की जा रही है। एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा मइया की आरती उतारी और दशाश्वमेध महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए आशीर्वाद मांगा।

महाकुम्भ के दौरान चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्वरूप रानी अस्पताल और बर्न यूनिट का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले के केंद्रीय चिकित्सालय के साथ सतत संवाद-समन्वय बनाये रखा जाए। उन्होंने कहा कि पूरा चिकित्सकीय तंत्र 24×7 एक्टिव रहे, सभी स्थायी और अस्थायी अस्पतालों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग वार्ड बनाये जा रहे हैं, यहां कार्मिकों की शिफ्टवार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आपात स्थितियों में एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम भी न्यूनतम किया जाए। मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान आने वाले वृद्धों, बच्चों और महिलाओं, दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी निर्देश दिए। बता दें कि स्वरूपरानी चिकित्सालय के अंतर्गत तैयार 48 बेड की बर्न यूनिट में ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की भी सुविधा है।

प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर तैयारियों की परख करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार और रेलवे के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे सबसे सुलभ साधन है। अनुमान के तौर पर लगभग 10 करोड़ लोग इस बार ट्रेन से महाकुंभ आएंगे। विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए उचित होगा कि विभिन्न प्रांतीय भाषाओं में रेलवे अनाउंसमेंट किया जाए। मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक में उनकी कार्ययोजना पर चर्चा की और कहा कि लोगों को रेलवे स्टेशन से महाकुम्भ मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

रेलवे स्टेशन पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रेलवे द्वारा तैयार चिकित्सा सहायता केंद्र का निरीक्षण किया, यहां मेला के दौरान यात्री की बीमारी की स्थिति में प्रारंभिक जांच की सारी व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद रेलवे के 5000 लोगों के प्रवास की क्षमता वाले आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं का अवलोकन क़िया। रेल अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बार प्रयागराज जंक्शन पर 22000 लोगों के निवास की क्षमता के साथ अलग-अलग आश्रय स्थल बनाये गए हैं, जबकि पूरे प्रयागराज में रेलवे ने 01 लाख लोगों के आश्रय के प्रबंध किए हैं।मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में पहली बार लागू हो गए खास यूटीएस से मोबाइल टिकटिंग सेवा के बारे में भी जानकारी ली और फिर फायर सेफ्टी से जुड़े रेलकर्मियों से बातचीत की। प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर मुख्यमंत्री ने रेलवे कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने अपने निर्धारित समय के बीच उन्होंने एयरपोर्ट में जाकर पूरी साइट का मुआयना किया और एयरपोर्ट के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट में चल रहे समस्त कार्यों पर संतोष जताया और जनवरी के प्रथम सप्ताह में सभी कार्यों को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ के दौरान बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट के माध्यम से भी प्रयागराज आएंगे। इसके लिए सीएम योगी के निर्देश पर प्रयागराज एयरपोर्ट में भी यात्री सुविधाओं को लेकर व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। प्रयागराज एयरपोर्ट के डायरेक्टर मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के बीच में समय निकालकर एयरपोर्ट पर महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने उन सभी तैयारियों को देखा जो खासकर महाकुम्भ के दृष्टिगत की जा रही हैं। पुरानी बिल्डिंग और पार्किंग में जो विस्तार किया गया है वो उससे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। वहीं, नई बिल्डिंग में जो नया विस्तार किया जा रहा है, उन्होंने उसका भी अवलोकन किया। वह सभी तैयारियों से संतुष्ट रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चूंकि महाकुम्भ 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है ऐसे में यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा, ऐसे में एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां जनवरी के प्रथम सप्ताह में पूरी कर ली जाएं। मुकेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर तीन से चार मिनट तक तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान प्रोजेक्ट साइट पर पूरा ले आउट प्लान भी देखा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप एयरपोर्ट पर तैयारियां उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और हमारे समस्त कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर महाकुम्भ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और हम दिन के साथ-साथ रात में भी फ्लाइट लैंडिंग के लिए तैयार हैं।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMahakumbh 2025
Previous Post

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का किया दौरा, जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Next Post

एके शर्मा बोले- महाकुंभ चंद दिन दूर, हम मिलकर बनाएंगे शहर को लल्लनटॉप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Cleanliness Maha Kumbh

एके शर्मा बोले- महाकुंभ चंद दिन दूर, हम मिलकर बनाएंगे शहर को लल्लनटॉप

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

दो पुलिस सब इंस्पेक्टर निलंबित व 5 इंस्पेक्टर स्थानांतरित, ये है बड़ी वजह

09/09/2023
cultural groups

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया शुरु

13/05/2025
PM Kisan Samman Nidhi

इस दिन मिलेगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों को करना होगा ये काम

05/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version