• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, पाकिस्तान में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड का The End

Writer D by Writer D
27/12/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Abdul Rehman Makk

Abdul Rehman Makk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का हमेशा के लिए खात्मा हो गया। भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी आतंकवादी और आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के नायब अमीर अब्दुल रहमान मक्की (Amir Abdul Rehman Makki) की लाहौर में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। पिछले साल पाकिस्तान में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। 26/11 मुंबई हमला (26/11 Mumbai Attack) और लाल किले पर हमले समेत अनेक बड़ी आतंकवादी वारदातों में मक्की वांटेड आतंकवादी था।

अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) की लाहौर के एक अस्पताल में मौत हो गई। मक्की पिछले साल 2023 में पाकिस्तान में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था और तब कहा गया था कि उसे कुछ अज्ञात बंदूकधारी उठाकर ले गए हैं। जबकि सच्चाई यह थी कि साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) ने उसे छुपा दिया था। प्राप्त जानकारी के मुतबिक पाकिस्तान मक्की को एक जगह से दूसरी जगह छुपाता रहा। अब अस्पताल में रहस्यमय तरीके से उसकी मौत हो गई।

जमात उत दावा का सेकंड इन कमांडर था मक्की (Abdul Rehman Makki)

अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का नायब अमीर तो था ही साथ ही पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवादी संगठनों के राजनीतिक संगठन जमात-उद-दावा (Jamaat-ud-Dawa) का सेकंड इन कमांडर भी था। वह भारत के एक अन्य मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद का चचेरा भाई और सगा बहनोई भी है।

कई आतंकी हमलों का था मास्टरमाइंड

साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र की कमेटी ने सात आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था। इनमें साल 2000 में लाल क़िले पर हुआ हमला, 2008 में हुआ रामपुर हमला, 2008 में मुंबई मे हुआ 26/11 हमला और साल 2018 में गुरेज़ में हुए हमले को शामिल किया गया था। खास बात यह है कि साल 2022 जून में अमेरिका और भारत के इस प्रस्ताव पर चीन ने ‘टेक्निकल’ रोक लगाई थी, लेकिन साल 2023 मेंन को भी ये रोक हटानी पड़ी।

संसद भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत, पुलिस अलर्ट

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र कमेटी ने इस फ़ैसले के साथ जारी बयान में कहा था कि अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) सहित लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जमात-उद-दावा (Jamaat-ud-Dawa) के चरमपंथी भारत में, ख़ासकर जम्मू और कश्मीर में फ़ंडिग करते हैं और युवाओं को बरगला कर चरमपंथी बनाते हैं और हमलों की योजना में उन्हें शामिल करते हैं।

Tags: Abdul Rehman Makkiinternational News
Previous Post

संसद भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत, पुलिस अलर्ट

Next Post

डॉलर के आगे रुपया पस्त, 46 पैसे टूटकर नए ऑल टाइम लो 85.73 पर पहुंचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
rupee

डॉलर के आगे रुपया पस्त, 46 पैसे टूटकर नए ऑल टाइम लो 85.73 पर पहुंचा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Landslide

पहाड़ों से बरस रहे हैं पत्थर, 2 हजार से ज्यादा सैलानी फंसे

23/09/2022

सस्ते में सोना खरीदने के लिए बचे हैं तीन दिन, ऐसे उठाएं लाभ

14/10/2020
रोज़ टी के फायदे

तेजी से बढ़ता वजन होगा कम, बस रोजाना पिएं ये खास टी

20/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version