• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSF की गश्त टीम पर आतंकवादियों का हमला, दो जवान शहीद

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, त्रिपुरा, राष्ट्रीय
0
BSF

BSF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। मंगलवार को गश्त पर निकले बीएसएफ के जवानों पर उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए।

सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि उग्रवादियों ने राज्य के धलाई जिले में सुबह करीब साढ़े छह बजे घात लगाकर हमला किया और शहीद हुए कर्मियों में बीएसएफ का एक उपनिरीक्षक भी शामिल है। जिले के पानीसागर सेक्टर में चावमनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर सी नाथ सीमा चौकी के पास सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।

धलाई जिला राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग 94 किमी दूर है और यह उत्तरी तथा दक्षिणी हिस्से में बांग्लादेश की सीमा से सटा है। कुल 4,096 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में से, त्रिपुरा 856 किमी के क्षेत्र को साझा करता है।

मुख्तार अंसारी पर बड़ा एक्शन, पत्नी और साले की 1.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘भीषण मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक भूरू सिंह और कांस्टेबल राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर उपलब्ध खून के नमूनों के अनुसार उग्रवादियों को कथित तौर पर कुछ चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे दोनों जवानों ने शहीद होने से पहले पूरी बहादुरी से मुकाबला किया। प्रवक्ता ने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में  तलाश अभियान शुरू किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी शहीद जवानों के हथियार भी अपने साथ ले गए। बता दें कि  एनएलएफटी एक प्रतिबंधित संगठन है।

Tags: BSFIndia News in Hindiindia-bangladesh international borderLatest India News Updatesnlft militantstripura
Previous Post

कांस्य पदक ले कर स्वदेश लौटीं पीवी सिंधु, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Next Post

अयोध्या में चल रही है बड़े जश्न की तैयारी, रामलला को लगेगा छप्पन भोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Ramlala

अयोध्या में चल रही है बड़े जश्न की तैयारी, रामलला को लगेगा छप्पन भोग

यह भी पढ़ें

अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.6 करोड़ के पार, 2.97 लाख कालकवलित

13/12/2020

दिल्ली के उप-मुख्युमंत्री मनीष सिसोदिया को आया बुखार, किया आइसोलेट

14/09/2020

हेमा मालिनी और उस्ताद राशिद खान ने बीजेपी के पॉलिटिकल कैम्पेनिंग म्यूजिक एल्बम को किया रिलीज।

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version