• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवंतीपोरा में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला, आठ नागरिक घायल

Desk by Desk
02/01/2021
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला Terrorists attack grenade in Avantipora

आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अवंतीपोरा । दक्षिण कश्मीर अवंतीपोरा के त्राल बस स्टैंड पर शनिवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में आठ नागरिक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड त्राल में आतंकवादियों ने एसएसबी के जवानों पर ग्रेनेड फेंका। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया।

आज से गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, 50 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

इस घटना में आठ नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उधर, हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपी अवंतीपोरा ने भी इस हमले में आठ नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है।

घायलों की पहचान जावेद अहमद गनई निवासी त्राल, वली मोहम्मद राथर निवासी पानेर, अब्दुल्ला निवासी हाकीम, ताबिश निवासी पस्तूना, शाजदा निवासी पस्तूना, ताजा निवासी अमीराबाद, शहीना निवासी पौतूना और बिलाल नाइक के रूप में हुई है।

इससे पहले नए साल के पहले दिन आतंकियों ने शुक्रवार की शाम शहर के छानपोरा इलाके के लाल नगर बाईपास पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया था। यहां तैनात एसएसबी के जवानों को आतंकियों ने निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था। हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ।

उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गत मंगलवार को गिरफ्तार टीआरएफ के ओजीडब्ल्यू(आतंकियों का मददगार) आसिफ गुल के पास से तीन चीनी ग्रेनेड बरामद हुए थे। उसके पास से मिले ग्रेनेड पहली बार बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के अनुसार वह सीमा पार टीआरएफ कमांडर के लगातार संपर्क में था। उस पर 30 मुकदमे हैं और चार बार पीएसए में गिरफ्तार हो चुका है। पिछले छह महीने से फरार चल रहा था।

डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा एलान, देश में सभी के लिए मुफ्त होगी कोरोना वैक्सीन

एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम ने बताया कि 29 दिसंबर को पुलिस को बारामुला से हंदवाड़ा की ओर आतंकियों या उनके मददगारों की मूवमेंट का इनपुट मिला था। इसके आधार पर बारामुला के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर एसओजी, सीआरपीएफ ने नाके लगाए। शाम करीब 6 बजे एक ऑल्टो कार तेजी से नाके से भाग निकली। इससे जवान तुरंत हरकत में आए और गाड़ी को रोक कर ड्राइवर को दबोच लिया।

उसकी शिनाख्त कांसीपोरा बारामुला के आसिफ गुल के तौर पर हुई। वह टीआरएफ का सक्रिय ओजीडब्ल्यू है। उसके पास से तीन चीनी ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आसिफ के खिलाफ बारामुला में 29 और सोपोर में एक एफआईआर दर्ज है। वर्ष 2015 से 2018 के बीच 4 बार पीएसए के अंतर्गत उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tags: terrorists attackTerrorists attack grenade in Avantiporaआतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला
Previous Post

बम्पर : नए साल के पहले दिन तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया

Next Post

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या, सरकार को बताया जिम्मेदार

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा Save the Cow-Save the Kisan Padayatra

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या, सरकार को बताया जिम्मेदार

यह भी पढ़ें

Spam Calls

Spam Calls से मिलेगा छुटकारा, Google ने किया धमाकेदार अपडेट

03/01/2023

किसानों की आय को दोगुना करना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

03/09/2021
dhami

नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के विजेताओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित

18/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version