• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, पीलीभीत, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला गोमती नदी के उद्गम स्थल और यहां बनी बांसुरी के लिए दुनिया भर में विख्यात है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOgi) ने पीलीभीत की पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी दोनों ही जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (SP) पर प्रहार किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज भी समाजवादी पार्टी (SP) का हाथ आतंकवादियों के साथ है। इस पार्टी का प्रचार एक आतंकी का परिवार भी कर रहा है। बहुजन समाज पार्टी (सपा), कांग्रेस और सपा के नेता कोरोना काल खंड में जनता का हालचाल जानने में रुचि नहीं ली। इस पार्टियों ने कोरोना से जान बचाने वाले वैक्सीन को लेकर लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया, ऐसा करने वाले अवसरवादी दलों को  मुंहतोड़ जवाब दीजिये। पीलीभीत की जनता से यह अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा जैसे दल यूपी को लूटते थे, जबकि हमारी सरकार जनता का सहारा बनकर उनकी मदद करती है। प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी है। हमारा साथ दें और पीलीभीत की चारों सीटों से भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करें।

सपा के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान : सीएम योगी

पीलीभीत में आयोजित भाजपा की दोनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जनसभा में आए। पूरनपुर की अपनी पहली जनसभा में मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की पावन भूमि का नमन करते हुए गोमती नदी का जिक्र किया। फिर उन्होंने भाजपा और पूर्व की सपा तथा बसपा सरकारों के कामकाज का फर्क विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले पूरनपुर की स्थिति क्या थी? पीलीभीत की स्थित क्या थी और उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी? यह आप लोगों से छुपा हुआ नहीं है। पांच साल पहले अराजकता की गुंडागर्दी थी सत्ता प्रायोजित दंगे थे और सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहे इस ताडंव में प्रदेश के अंदर कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करता था।

सपा की सरकार युवाओं को तमंचा देती थी, हमने देश सेवा में लगाया : सीएम योगी

गरीब भूख से मरता था अपराधी सत्ता पर हावी होकर के थानों का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे। नौजवान बेरोजगार था चारों ओर अराजकता का माहौल 2017 से पहले थे। वही पांच साल के अंदर हमारी सरकार ने जो कार्य किये उसका परिणाम है पांच साल में कोई दंगा प्रदेश में नहीं हुआ। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। अब व्यापारियों और महिलाओं को कोई परेशान करने की हिम्मत नहीं कर सकता। प्रदेश के अंदर 25 करोड़ नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी है। यूपी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा। पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, दशकों पुराना यह सपना साकार हो रहा है। यहां रामलीला का  शानदार मैदान आपको मिल गया। अगली बार इसका सुंदरीकरण आपको और भी देखने को मिलेगा।

सबका साथ और सैफई खानदान का विकास ही सपा का नारा : सीएम योगी

पीलीभीत की अपनी दोनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के इन कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं, फर्क साफ है 2017 से पहले जो सरकार थी, उसके शासन में अराजकता थी। अपराधियों और आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे। यह कहते हुए मुख्यमंत्री कहा कि अहमदाबाद के एक न्यायालय में 38 आतंकवादियों को सजा दी है, फांसी की सजा दी गई। कुछ को आजीवन कारावास की सजा दी गई। इनमें कुछ आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, उनमें से एक आतंकी का परिवार समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा है। यह बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अनुमान कर सकते हैं कि सपा वहीं है। सपा का साथ आतंकवादियों के साथ पहले भी था और अभी भी है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी तो उस सरकार ने पहला काम दर्जन भर आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। और अभी भी सपा का प्रचार एक आतंकवादी का परिवार कर रहा है। सपा सरकार पर यह हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ आतंकवादी समर्थक समाजवादी पार्टी है और दूसरी तरफ प्रत्येक तब के लिए काम करने वाली भाजपा की सरकार।

70 सालों तक विपक्ष ने लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसाया : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये लोग रामभक्तों पर गोली चलाते थे, हम भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहे हैं। यह काम सपा, बसपा और कांग्रेस कर सकती थी क्या? नहीं कर सकती थी, भाजपा की डबल इंजन की सरकार यह कार्य कर रही है। वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी तो हमने पहला काम अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया। पीलीभीत 53 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ हुआ था। गरीबों को फ्री में आवास दिए गए, फ्री में राशन दिया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए फ्री में इलाज, फ्री में टेस्ट और फ्री में वैक्सीन लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई का प्रतीक है कोरोना हारेगा भारत जीतेगा। जो लोग कोरोना के समय गुमराह करते थे, आज उनको मुंहतोड़ जवाब दीजिये।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान : सीएम योगी

Next Post

योगी की बुलडोजर नीति से माफिया और बाहुबलियों ने बदला चुनावी पैंतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post

योगी की बुलडोजर नीति से माफिया और बाहुबलियों ने बदला चुनावी पैंतरा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता: सीएम धामी

06/02/2026

नये मंत्रियों की अगुवाई में शुरू हुई भाजपा कि जन आशीर्वाद यात्रा

16/08/2021
hair

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version