• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मारा गया कंधार विमान हाईजैक में शामिल आतंकी, हुआ ये बड़ा खुलासा

Writer D by Writer D
08/03/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान IC- 814 को हाईजैक (Kandahar plane hijack) करने वाले आतंकियों में से एक आतंकी जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद की हत्या (Murder) की खबर है। पाकिस्तान के कराची में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मार्च को बाइक सवार दो हमलावरों ने टारगेट किलिंग के तहत घर में घुसकर जहूर मिस्त्री को गोली मार दी। जहूर मिस्त्री जैश का आतंकी था और कराची में एक व्यापारी के तौर पर पहचान छुपा कर रहता था।

सीसीटीवी में दोनों हमलावरों की फुटेज कैद भी हुई लेकिन उनको पहचाना नहीं जा सका क्योंकि दोनों ने मास्क लगा रखा था। सूत्रों के अनुसार, दोनों बाइक सवार हमलावरों ने रेकी करके टारगेट किलिंग को अंजाम दिया और फरार हो गए।

इस हत्याकांड में जैश के आतंकियों में हड़कंप मचा हुआ है और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भी हैरान है। पाकिस्तानी मीडिया में कहीं भी इस हत्याकांड की कोई कवरेज नहीं हुई है। पाकिस्तान के जियो टीवी ने इस हत्याकांड की रिपोर्टिंग तो की है लेकिन जहूर मिस्त्री का असली नाम नहीं बताया गया है।

कंधार प्लेन हाईजैक के 21 साल पूरे, कहां है रिहा किए गए तीन आतंकी?

अपनी रिपोर्ट में जियो टीवी ने बस इतना कहा कि कराची में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया गया और बताया गया कि हत्या की पूरी प्लानिंग की गई थी।

जहूर मिस्त्री की हत्या के बाद भारी फोर्स मौके पर तैनात की गई थी। आतंकी के जनाजे में जैश के कई बड़े आतंकियों के शामिल होने की खबर भी है।

कौन था जहूर मिस्त्री

जैश का आंतकी जहूर मिस्त्री एयर इंडिया के IC-814 का अपहरण करने वाले पांच आतंकवादियों में शामिल था। 24 दिसंबर 1999 में आंतकियों ने भारतीय विमान का हवा में अपहरण कर लिया था। विमान को नेपाल के काठमांडू से अपहरण कर अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया।

surgicalstrike2- मसूद अजहर का भाई इब्राहिम ढे़र, कंधार कांड में था शामिल

विमान के यात्रियों को एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा गया और मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद और अहमद ओमर सईद शेख जैसे आतंकियों की रिहाई के बदले में यात्रियों को छोड़ा गया। इस विमान अपहरण में एक यात्री की मौत हो गई और 170 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

इस घटना के बाद जहूर अंडरग्राउंड हो गया था। कुछ समय बाद पता चला कि वो कराची में नाम बदलकर कोई बिजनेस चला रहा है।

Tags: # world newsinternational NewsKandahar plane hijackkarachi newspakistan new
Previous Post

बच्चों को निकालना कोई एहसान नहीं, यह सरकारो का फर्ज है : अब्दुल्लाह आज़म

Next Post

सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post

सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Dreams

सपनों में इन का आना भी है एक रहस्य, जानें इसका मतलब

20/05/2026
Dhananjay Singh

लोक सभा चुनाव से पहले धनंजय सिंह को तगड़ा झटका, अपहरण केस में दोषी करार

05/03/2024
The Kapil Sharma Show

जनवरी में शो बंद, फरवरी बच्चा… अजय देवगन के सवाल का कपिल ने दिया ये जवाब

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version