• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर कान्हा की जन्मभूमि में होगा ठाकुर जी का अनूठा श्रृंगार

Writer D by Writer D
03/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
Janmashtami

Janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) पर कान्हा की जन्मभूमि पर आने वाले लाखों श्रद्धालु इस बार ठाकुर जी (Thakur ji) का अनूठा श्रंगार देखेंगे।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि आने वाले तीर्थयात्री रजत कमल पुष्प में न केवल ठाकुर (Thakur ji) का प्राकट्य देख सकेंगे बल्कि स्वर्णमण्डित रजत कामधेनुस्वरूपा गौ प्रतिमा द्वारा ठाकुर का प्रथम अभिषेक देख सकेंगें किंतु इससे पहले मोर्छलासान में विराजमान होकर अभिषेक स्थल पर चल विगृह का दर्शन भी कर सकेंगे। इस बार सोमनाथ पुष्प बंगले में ठाकुर जी को विराजमान करने की व्यवस्था भी की गई है। कान्हा का अभिषेक श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपालदास की अध्यक्षता में 7 सितंबर को होगा।

सचिव शर्मा के अनुसार 20 घंटे से अधिक समय तक ठाकुर के पट खुले रहेंगे। इस बार ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जन्माष्टमी (Janmashtami) की शुरूवात 7 सितंबर को प्रातः साढे पांच बजे शहनाई वादन एव ढोल तथा नगाड़ो की बुलन्द आवाज से होगी। इसके बाद अभिषेक का कार्यक्रम एक घंटे से अधिक देर तक वैदिक मंत्रों के मध्य होगा। अभिषेक का चरणामृत उस समय श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में मौजूद सभी भक्तों में वितरित किया जाएगा। प्रातः दस बजे से श्रद्धा कार्यक्रम होगा जिसमें देश के जाने माने कलाकार अपनी स्वरलहरी और वाद्य यंत्र के माध्यम से ठाकुर (Thakur ji) के श्रीचरणों में अपनी भवांजलि प्रस्तुत करेंगें तो जाने माने संतों का इस अवसर पर प्रवचन होगा।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हर मनोकामना होगी पूरी, करें इन मंत्र का जाप

सचिव शर्मा के अनुसार अभिषेक का कार्यक्रम जनमाष्टमी की रात 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजका 20 मिनट तक चलेगा तथा इसके बाद कान्हा का जन्म महाअभिषेक 12 बजकर 40 मिनट तक चलेगा। इसके बाद श्रृंगार आरती 12 बजकर 50 मिनट तक होगी तथा दर्शन खुले रहेंगे। शयन आरती 1 बजकर 25 मिनट से डेढ बजे तक होगी और इसके बाद दर्शन बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर जन्मस्थान आनेवाले प्रत्येक भक्त को प्रसाद दिया जाता है। इस बार भी निकास द्वारों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। चूंकि आनेवाले भक्तों की संख्या लाखों में होती है इसलिए खराब न होनेवाले प्रसाद का बनना अभी से शुरू हो गया है।

उधर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार जन्मस्थान आनेवाले तीन प्रमुख मार्गों पर तीर्थयात्रियों का सामान रखने की व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इलेक्ट्रानिक सामान अपने ठहरने के स्थान पर ही रखकर दर्शन के लिए आएं। सामान रखने के स्थान पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा की भी व्यवस्था की जाएगी।आयुर्वेद भवन प्रांगण में खोया पाया केन्द्र बनाया जाएगा। जन्मस्थान की सजावट का काम शुरू हो गया है तो श्रीकृष्ण संकीर्तन मण्डल द्वारा आज से ही एक सप्ताह तक सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा इस बार व्यवस्थाओं को पिछले साल की अपेक्षा और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: Janmashtami 2023mathura newsup news
Previous Post

बीजेपी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के प्रति संकल्पित: एके शर्मा

Next Post

बेखौफ चोरों ने थाने में ही लगा दी सेंध, उड़ गए पुलिस के होश

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government gives new impetus to women's safety.
उत्तर प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती, 181 नं. हेल्पलाइन को मिली 20.70 लाख की वित्तीय मंजूरी

17/08/2026
Divyangjan Employment Campaign 3.0
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार और स्वरोजगार

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
CM Vishnudev Sai worshiped Shri Faleshwarnath Mahadev
Main Slider

मुख्यमंत्री साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

17/08/2026
86 teams deployed for relief and rescue operations in flood-affected areas.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, NDRF-SDRF और PAC मोर्चे पर

17/08/2026
Next Post
Elau police station

बेखौफ चोरों ने थाने में ही लगा दी सेंध, उड़ गए पुलिस के होश

यह भी पढ़ें

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, अब मार्च तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

22/02/2024
Road Accident

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, किशोर की मौत

17/05/2022
khaali peeli खाली पीली

मूवी “खाली पीली” पर सेंसर बोर्ड ने कुछ इस तरह चलाई कैंची

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version