• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली अतीक अहमद के करीबी का कारनामा, 45 बीघा जमीन पर कर दी अवैध प्लाटिंग

Writer D by Writer D
23/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Ateeq Ahmed

Ateeq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद के गुर्गों व करीबियों के कारनामे जारी हैं। ताजा मामला माफिया के करीबी रहे प्रॉपर्टी डीलर का है, जिसने 45 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर दी।

जानकारी मिलने पर विकास प्राधिकरण के अफसरों में हड़कंप मच गया। आननफानन में प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। साथ ही प्लाटिंग का काम रुकवाने को एक पत्र भी पुलिस को भेजा गया है।

मामला पूरामुफ्ती के बम्हरौली स्थित रसूलपुर मरियाडीह का है। सूत्रों का कहना है कि अतीक अहमद के करीबी प्रॉपर्टी डीलर व उसके पार्टनर ने यहां स्थित 45 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर दी। यहां ऊंचे टीले को काटकर पहले जमीन का समतलीकरण कराया गया। इसके बाद कच्ची रोड व रास्ते का निर्माण कराया गया। यही नहीं, विद्युत पोल लगवाकर ऊंची बाउंड्रीवाल भी खड़ी करवा दी गई।

यह सारे काम बिना विकास प्राधिकरण से अनुमति लिए कराई गई। जो उप्र नगर योजना और विकास अधिनियम 1973 की धारा 14 व धारा 15 का उल्लंघन है। मामले की जानकारी मिली तो हड़कंप मचा। जिसके बाद विकास प्राधिकरण की ओर से प्रॉपर्टी डीलर व उसके पार्टनर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। इसमें कारण बताने के साथ ही प्लाटिंग संबंधी काम रोकने का भी आदेश जारी किया गया है। साथ ही आदेश की एक प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रेषित करते हुए पुलिस की सहायता से काम रुकवाने का आग्रह किया गया है।

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 21 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

प्रॉपर्टी डीलर व उसके पार्टनर के नाम से जारी नोटिस में कहा गया है कि बिना प्राधिकरण की अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही है। ऐसे में 29 जुलाई को प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत होकर बताएं कि उक्त निर्माण को क्यों न गिरा दिया जाए। नोटिस में यह भी बताया गया है कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति लिए प्लाटिंग किए जाने पर संबंधित को अर्थदंड दिया जा सकता है। यह 50 हजार रुपये तक हो सकता है और जारी रहने की दशा में दोष सिद्धि की तिथि से प्रतिदिन 2500 रुपये तक का अतिरिक्त जुर्माना संबंधित से वसूला जा सकता है।

खास बात यह है कि जिस प्रॉपर्टी डीलर ने अवैध प्लाटिंग की, उसकी ओर से कुछ दिनों पहले सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला भी सामने आया था। राजस्वकर्मियों की जांच में कुल 1.827 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जे की बात सामने आई थी। लगभग 22 हजार वर्ग गज इस जमीन की कीमत कम से कम 22 करोड़ है। इस मामले में जांच रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई को आदेशित भी किया गया। लेकिन इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया। जिसे लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठे थे।

जम्मू में IED से लैस ड्रोन बरामद, सोपोर में एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर 

अवैध प्लाटिंग की बात सामने आई थी जिस पर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। वह अतीक अहमद के करीबी हैं, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। -आलोक पांडेय, विशेष कार्याधिकारी, पीडीए

Tags: ateeq ahmadAtiq Ahmadatique ahmedilligal platingLatest Prayagraj News in HindiplatingPrayagraj Hindi SamacharPrayagraj News in Hindiprayagraj news todaytoday newsमाफिया अतीक अहमद
Previous Post

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 21 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Next Post

देश में 24 घंटों में कोरोना से 500 से कम मौतें दर्ज, 34,861 नए एक्टिव केस मिले, 38,393 ठीक हुए

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने सुधा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

16/09/2026
Transfer
Main Slider

उप्र में पांच पीसीएस अधिकारियाें का तबादला

16/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Next Post

देश में 24 घंटों में कोरोना से 500 से कम मौतें दर्ज, 34,861 नए एक्टिव केस मिले, 38,393 ठीक हुए

यह भी पढ़ें

Dead Body

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

03/10/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने बिजनौर और इटावा के सड़क हादसों में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

31/07/2022
Susan Wojcicki

YouTube की पूर्व CEO सुसान वोज्स्की का निधन, लड़ रही थीं कैंसर से जंग

10/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version