• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अचानक मधुमक्खियों ने फ्लाइट को किया’हाईजैक’, डेढ़ घंटे विमान के अंदर फंसे रहे यात्री

Writer D by Writer D
26/01/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Bees said 'attack' on flight

Bees said 'attack' on flight

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ्लाइट (Flight) के अंदर या फिर एयरपोर्ट पर कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो सभी को चौंका देती हैं। अभी हाल ही में एक घटना सामने आई थी कि फ्लाइट के अंदर एक यात्री ने गुस्से में पायलट के ऊपर ही हमला बोल दिया था और उसे मुक्का मारा था। इस घटना के बाद उस यात्री की जमकर आलोचना हुई थी, जिसके बाद यात्री को माफी मांगनी पड़ी थी, पर जरा सोचिए कि अगर किसी विमान पर मधुमक्खियों (Bees) ने हमला बोल दिया तो क्या होगा? जी हां, आजकल ऐसा ही एक मामला काफी चर्चा में है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

दरअसल, एयरपोर्ट पर विमान जैसे ही लैंड हुआ, मधुमक्खियों (Bees) के झुंड ने तुरंत ही उसपर हमला बोल दिया, जिससे यात्रियों की भी हालत खराब हो गई। मामला ब्राजील का है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक हवाईअड्डे पर यात्रियों को एक घंटे से भी अधिक समय तक टरमैक पर फंसे रहना पड़ा जब मधुमक्खियों के झुंड ने उनके विमान के पंख को ढक दिया। एयरलाइन वोएपास की उड़ान दोपहर 12:30 बजे के बाद ग्रेटर नेटाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी, जिसके बाद विमान में सवार लोग रनवे पर बाहरी सीढ़ियों के माध्यम से उतरने की तैयारी करने लगे, लेकिन जल्द ही विमान के बाहर भनभनाहट की आवाज ने उन्हें चौंका दिया।

मधुमक्खियों (Bees) ने पूरे विमान (Flight) को घेरा

विमान के आसपास इतनी संख्या में मधुमक्खियां (Bees) भिनभिना रही थीं कि यात्रियों को विमान से बाहर निकलने से मना कर दिया गया और उन्हें वापस सीट पर बैठने को कह दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एवर्टन सीजर नाम के एक यात्री ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ‘मधुमक्खियों ने पूरे विमान को घेर लिया था, जिससे हम आश्चर्यचकित हो गए।

भारत का संविधान समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है: सीएम योगी

उन्होंने बाहर से खिड़कियों पर भी कब्जा जमा लिया था’। इससे चालक दल के सदस्यों को डर लगने लगा था कि अगर यात्रियों को बाहर जाने दिया गया तो क्या होगा, क्योंकि मधुमक्खियां हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। ऐसे में हारकर पायलट को मदद के लिए अग्निशमन विभाग को बुलाना पड़ा।

डेढ़ घंटे विमान के अंदर फंसे रहे यात्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्निशमन विभाग ने विमान के चारों ओर से मधुमक्खियों को हटाने और भगाने के लिए एक अज्ञात तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया, जिसके बाद मधुमक्खियां वहां से उड़कर दूसरी जगह चली गईं। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। उन मधुमक्खियों की वजह से यात्री करीब 90 मिनट तक विमान के अंदर ही फंसे रहे थे।

Tags: # world newsamazing newsbeazil newsbreaking newsFlightinternationa newstrending news
Previous Post

भारत का संविधान समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है: सीएम योगी

Next Post

Uttarakahand: सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर, अब एक की तलाश

18/08/2026
cm yogi
Main Slider

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो”

18/08/2026
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
JSSC CGL cancelled; all TDPL recruitments also scrapped.
Main Slider

24 दिन का आंदोलन रंग लाया, JSSC CGL रद्द, TDPL की सभी भर्तियां भी निरस्त

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
Next Post
Suchna Vibhag Tableau

Uttarakahand: सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

CM योगी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर जताया शोक

20/05/2021
Shubhendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी हाउस अरेस्ट, हावड़ा जाने की कर रहे थे कोशिश

12/06/2022
brajesh pathak

सपा सरकार मेंपूरा कुनबा परीक्षा के पहले ही नौकरियों का कर लेता था सौदा : ब्रजेश पाठक

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version