• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदर्शनकारी के शव के साथ बर्बरता करने वाला कैमरामैन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम के दरांग जिले में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच गुरुवार को हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फोटोग्राफर शव के साथ बर्बरता करता दिखाई दे रहा था। ये वीडियो विचलित कर देने वाला है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक स्थानीय नागरिक पुलिस की ओर लाठी लेकर दौड़ता हुआ आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसको सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके शव के साथ एक फोटोग्राफर बर्बरता करता दिख रहा था। वो उसके शव पर कूद रहा था, उसके सीने में लात-घूंसे मार रहा था।

वीडियो सामने आने के बाद उस फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है। असम के लॉ एंड ऑर्डर के स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में असम सीआईडी ने केस दर्ज किया है और कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव के साथ बर्बरता करने वाला आखिर ये शख्स कौन है? इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस शख्स का नाम बिजय शंकर बनिया है जो अभी दरांग में जिला कमिश्नर के ऑफिस में काम कर रहा है। स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि ये शख्स एक फोटोग्राफर है, जिसने पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के साथ मिलकर दरांग में काम किया था।

असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने आज तक को बताया था कि ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और फोटोग्राफर की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए हैं। इस पूरी घटना में घायलों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। साथ ही ये भी बताया है कि डीसीपी समेत 11 पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए हैं।

शव के साथ बर्बरता करने वाले शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कोई भी आधिकारिक रूप से उस पर बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी चुप है। वहीं, इस बीच कुछ लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस शख्स को गोली मारी गई और बाद में जिसके शव के साथ बर्बरता की गई, उस शख्स के हाथ में सिर्फ डंडा था और वहां भारी संख्या में पुलिस भी थे। ऐसे में पुलिस आसानी से उस शख्स पर काबू पा सकती थी, लेकिन पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, इस घटना को लेकर जब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस घटना की निंदा करता हूं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच में अगर कोई भी उल्लंघन सामने आता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’

शुक्रवार को 12 घंटे बंद बुलाया गया

इस घटना के विरोध में ऑल असम माइनोरिटीज स्टूडेंट्स यूनियन, जमीयत और दूसरे संगठनों ने शुक्रवार को दरांग जिले में 12 घंटे का बुलाया है। संगठनों की संयुक्ति समिति ने बताया कि उन्होंने सरकार से इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख रुपये देने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार बेदखल परिवारों को रहने के लिए जमीन नहीं देती है तो मृतकों के शव उनके परिवार नहीं लेंगे।

Tags: assam newscrime newsNational news
Previous Post

मौलवी कलीम सिद्दीकी को कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर एटीएस को सौंपा

Next Post

नैनी जेल में बंद आनंद गिरि और अद्या तिवारी ने जताया जान का खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post

नैनी जेल में बंद आनंद गिरि और अद्या तिवारी ने जताया जान का खतरा

यह भी पढ़ें

Alibaba Dastan-e-Kabul

तुनिषा शर्मा ने जहां की थी सुसाइड वहां लगी भीषण आग, अलीबाबा का सेट जलकर खाक

14/05/2023
कोरोना वायरस coronavirus

तेलंगाना के डॉक्टरों ने पहला दोहरा फेफड़ा प्रतिरोपित कर रचा इतिहास, रोगी को दी छुट्टी

12/09/2020
Illegal liquor factory

अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version