• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध परिस्थितियों में जली छात्रा की हालत गंभीर, सिविल से KGMU में किया जाएगा रेफर

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ, शाहजहांपुर
0
burnt alive

burnt alive

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शाहजहांपुर में जलाई गई छात्रा को गंभीर स्थिति में परिवारजन मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस बारे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को जानकारी भी दी है। छात्रा 60 फीसद तक झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लिहाजा उसे शीघ्र केजीएमयू के बर्न सेंटर में रेफर किया जा सकता है।

सिविल अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक परिवारजन लोकल पुलिस के साथ तड़के लेकर छात्रा को यहां पहुंचे थे। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर आरपी सिंह उसके स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे हैं। छात्रा का हाथ, चेहरे, पेट, गला जला हुआ है। गले में ज्यादा झुलसन होने की वजह से उसे लिक्विड इत्यादि निगलने में भी परेशानी हो रही है।

इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत पड़ेगी। इस संबंध में वरिष्ठ डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है। परिवारजनों को सूचित करने व उनकी रजामंदी के बाद छात्रा को जल्द से जल्द हायर सेंटर शिफ्ट कराया जाएगा। फिलहाल वह होश में नहीं है।

विजिलेंस टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि शाहजहांपुर में बीए की छात्रा को जिंंदा जलाने के बाद सोमवार की शाम रिंगरोड पर जली अवस्था में मिली थी। वह कॉलेज पढऩे गयी थी, जिसके बाद उसे किसने जलाया और वह रिंगरोड कैसे पहुंची इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस अफसरों के अनुसार अपने पिता के साथ कॉलेज पहुंची छात्रा गेट के अंदर लगभग 11.30 बजे दाखिल हुई।

करीब आधा घंटे रुकने के बाद छात्रा कॉलेज के पीछे वाले गेट से बाहर निकलते हुए दिखाई दी। इसके बाद छात्रा की कोई जानकारी नहीं हो सकी। बेटी को क्लास कराने लाया पिता कॉलेज के मुख्य गेट पर ही बेटी के बाहर आने का इंतजार करता रहा। जब शाम को कॉलेज छूटा तो निकलने वाली सहपाठी छात्राओं से जानकारी की तो पता चला कि वह कॉलेज में 12 बजे तो दिखी थी लेकिन उसके बाद से वह उसे कॉलेज में नजर नहीं आई। वह कॉलेज से कब बाहर निकली इस बात की भी जानकारी उसकी साथी छात्राओं को नहीं हो सकी।

Tags: crime newsLucknow Newsshahjahanpur newsup news
Previous Post

अजीत हत्याकांड: धनंजय सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में कर सकते है सरेंडर

Next Post

वाहन चोर गैंग का खुलसा, चोरी की गाड़ियों समेत तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
Next Post
arrested

वाहन चोर गैंग का खुलसा, चोरी की गाड़ियों समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

loot

दिनदहाड़े असलहे के बल पर मुंशी से 3 लाख रुपये लूट कर बाइक सवार बदमाश हुए फरार

20/03/2021
हाथरस केस

हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा- हाथरस के डीएम को अभी तक हटाया क्यों नहीं गया

06/11/2020
arrested

वाहन चोर गैंग का खुलसा, चोरी की गाड़ियों समेत तीन गिरफ्तार

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version