• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजीत हत्याकांड: धनंजय सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में कर सकते है सरेंडर

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर, राजनीति, लखनऊ
0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

पूर्व सांसद धनंजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अजीत सिंह हत्याकांड में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से जौनपुर के पूर्व सांसद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसकी तलाश में मंगलवार को भी पुलिस टीमों ने छापेमारी की लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। धनंजय सिंह के करीबियों का कहना है कि वह अब किसी भी वक्त न्यायालय में सरेंडर कर सकता है। अजीत सिंह की हत्या के मामले में जांच अधिकारी के मुताबिक धन्नंजय सिंह को भगौड़ा घोषित कर उस पर इनाम घोषित करने की रिपोर्ट भेज दी गयी है।

लखनऊ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धन्नंजय सिंह की गिरफ़्तारी के लिए मंगलवार को भी छापेमारी की गयी लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसके जितने भी करीबी साथी वो भी फरार हैं। अजीत सिंह की हत्या के मामले में मोहर सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसमें आजमगढ़ जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू और अखंड पर आरोप लगा था। मोहर सिंह ने शूटर गिरधारी को पहचान लिया था।

पुलिस रिमाण्ड पर 14 फरवरी की रात असलहा बरामद कराने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने गिरधारी को मार गिराया था। जांच में पता चला कि गिरधारी के अलावा पांच शूटरों रवि यादव, मुस्तफा उर्फ बंटी, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर, राजेश तोमर और संदीप सिंह बाबा के साथ गैंगवार को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार शूटरों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि गिरधारी ने कस्टडी रिमांड में कुबूला था कि अजीत की हत्या में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, सावधानी बरती जाए : योगी

शनिवार को पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ सीजेएम की कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया। इसके बाद से वह अंडरग्राउंड है। विभूतिखंड पुलिस लखनऊ, जौनपुर, वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में दबिश दे रही है, पर उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने धनंजय पर शिकंजा कसने के लिए उसके करीबियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया था। इसकी भनक लगते ही सभी ने मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ने अब पूर्व सांसद के करीबियों के घरों के आस-पास टीमें लगाना शुरू कर दिया है।

उधर, सूत्रों की मानें तो धनंजय सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी पुराने मामले में समर्पण करने की तैयारी भी कर रहा है। पूर्व सांसद के वकील गिरफ़्तरी पर रोक लगाने के लिए कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर चुके हैं।

Tags: Ajit Murder Casedhananjay singhlucknow gangwarLucknow Newsup news
Previous Post

बंदर के खौफ से बुजुर्ग महिला छत से गिरी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में जली छात्रा की हालत गंभीर, सिविल से KGMU में किया जाएगा रेफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Amit Shah
Main Slider

संसद आ रहा हूं, फिर कौन भाग रहा है?, अमित शाह ने विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
Next Post
burnt alive

संदिग्ध परिस्थितियों में जली छात्रा की हालत गंभीर, सिविल से KGMU में किया जाएगा रेफर

यह भी पढ़ें

नए भारत को सोचना होगा औरंगजेब का सम्मान होगा या महाराजा रणजीत सिंह का : योगी

27/12/2021
murder

पत्नी की हत्या कर पति ने शव को जलाया

24/06/2022
Another way to reach the hot seat, Amitabh asked another question

हॉट सीट तक पहुंचने का एक और रास्ता, अमिताभ ने पूछा एक और सवाल

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version