• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अगस्त, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए : सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अगस्त, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। आगामी 04 माह में विश्वविद्यालय के कुलपति का आवास पूर्ण कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री आज जनपद गोरखपुर के पिपरी (भटहट) में निर्माणाधीन महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की भौतिक समीक्षा कर रहे थे। इसके उपरान्त, अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी, गोरखपुर को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जवाबदेही तय की जानी चाहिए। निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण न होने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए। विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ ही निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीएसी जांच भी करायी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विश्वविद्यालय के वास्तु में भारतीयता दिखायी दे।

कल होने वाले MLC चुनाव में पीएम मोदी भी हैं मतदाता

उल्लेखनीय है कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 28 अगस्त, 2021 को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 199980.72 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बन रहे इस विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, अस्पताल, पुस्तकालय, प्रेक्षागृह, संग्रहालय, बालक एवं बालिका छात्रावास के अलावा, कुलपति व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय भवन बनाए जाने हैं। आयुष विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए तीन खेल के मैदान भी बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक पिपराइच महेन्द्र पाल सिंह, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एके सिंह सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

कल होने वाले MLC चुनाव में पीएम मोदी भी हैं मतदाता

Next Post

175 वर्षों से आईआईटी रुड़की देश-प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post

175 वर्षों से आईआईटी रुड़की देश-प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

राहुल-प्रिंयका हाथरस रवाना Rahul-Priyanka Hathras departs

राहुल-प्रिंयका पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस रवाना, प्रशासन ने धारा 144 लागू की

01/10/2020

विकास के हर मुद्दे पर अव्वल है योगी सरकार : राजनाथ सिंह

23/02/2022
akhilesh yadav

विवि की स्वायत्तता को खत्म करने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version