• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश का अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता : नितिन गडकरी

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि देशवासियों को जल्द ही महंगे पेट्रोल-डीजल से निजात मिलने वाली है। आने वाले दिनों में देश का अन्नदाता ऊर्जादाता बनेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बिजनौर के चांदपुर से भाजपा की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के गुलाब सिंह हिंदू कॉलेज के मैदान में जन विश्वास रैली में आये जनसभा को सम्बोधित करते हुए कंद्रीय मंत्री ने गन्ना किसानों को उनके गन्ने का अधिकतम दाम दिलाने का वायदा करते हुए कहा कि गन्ने के रस से सीधे इथेनॉल बनाकर उससे वाहनों को सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। इतना ही नहीं गन्ने की खोई दिल्ली के प्रदूषण के लिए बदनाम पराली से सीएनजी गैस बनाकर किसानों का लाभ दोगुना करने के साथ ही देश को प्रदूषण से भी मुक्ति दिलाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में सड़कों का जाल बिछाया है, दर्जनों नए मार्गों का निर्माण किया है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून के लिए नई सड़क का निर्माण होगा, जिससे दिल्ली से देहरादून की दूरी डेढ़ घंटे में तय की जा सकेगी। इतना ही नहीं सरकार द्वारा बिछाए गए सड़कों के जाल से जल्द ही दिल्ली से जयपुर चंडीगढ़ पहुंचने में भी दो घंटे का वक्त लगेगा। श्रीनगर पहुंचने में आठ घंटे से अधिक का वक्त नहीं लगेगा। सरकार ऐसे मार्गों का निर्माण प्रगति के साथ कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने की प्रदेश के अमन,सुख और चहुंमुखी विकास की कामना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क मार्ग के साथ ही जल मार्ग पर भी केंद्र सरकार का फोकस पूरी तरह से तय है। जल मार्ग खोले जा रहे हैं, जल्द ही पानीपत से बंगाल की खाड़ी तक जलमार्ग शुरू किया जाएगा, जिसके जरिए पानीपत से पानी के जहाज के जरिए बंगाल की खाड़ी ही नहीं बल्कि विदेशों तक की दूरी तय की जा सकेगी। सरकार कई अहम निर्णय लेने जा रही है, जिससे पानी के इंजन से वाहनों को चलाने की तैयारी की जा रही है ऐसा होने पर डीजल पेट्रोल खरीदने के लिए विदेश जाने वाला हजारों करोड़ रुपये बचेगा और उसका उपयोग देश के किसानों की दशा सुधारने में किया जा सकेगा।

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में सपा और रालोद के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए गुंडों व माफियाओं का गठबंधन बना है। जालीदार व लाल टोपी पहनकर गठबंधन में लगे राजनीतिक दल भाजपा को हराने की सोच रहे हैं उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा।

Tags: bijnour newsKeshav mauryaNitin Gadkariup news
Previous Post

सीएम धामी ने की प्रदेश के अमन,सुख और चहुंमुखी विकास की कामना

Next Post

Omicron की आहट के बीच यूपी में बढ़ने लगे हैं कोरोना के मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
corona in Uttar Pradesh

Omicron की आहट के बीच यूपी में बढ़ने लगे हैं कोरोना के मरीज

यह भी पढ़ें

suspended

ललितपुर : दलित मारपीट मामले में SI समेत दो सिपाही निलंबित

14/10/2020
Lipstick

लिपस्टिक के ये शेड्स बढ़ा देते हैं चेहरे की खूबसूरती

17/10/2025
diwali

दिवाली पर जरूर करना चाहिए ये मंगल कार्य

04/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version