• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटे का नाम रखा ‘बृजेश’, डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप पर अस्पताल में भर्ती हुई थी गर्भवती

Writer D by Writer D
22/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
brajesh

brajesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) के हस्तक्षेप के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल में जिस गर्भवती को भर्ती किया गया था, उसका सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। इस मदद के लिए गरीब दंपती ने उपमुख्यमंत्री का न केवल आभार जताया है, बल्कि अपने बेटे का नाम भी ‘बृजेश’ (Brajesh) ही रख दिया।

दरअसल, बीते गुरुवार को शहर के मोहल्ला रमेड़ी निवासी एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर महिला के पति अखिलेश प्रजापति ने जिला डीएम कार्यालय में जाकर शिकायत की थी।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने फोन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से बात की और गर्भवती को तत्काल भर्ती करने निर्देश दिए। वहीं, अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था।

दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले असीम अरुण

प्रसूता के पति अखिलेश प्रजापति ने बताया, उपमुख्यमंत्री ने जिस तरह से मदद की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने एक गरीब मजदूर की परेशानी को समझा और निस्तारण किया, वह अकल्पनीय है। उपमुख्यमंत्री को हमेशा याद रखने के लिए बेटे का भी नाम बृजेश (Brajesh) रखा है।

इस संबंध में डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर लिखा है, ”नवजात शिशु का नामकरण “बृजेश” कर आप द्वारा जो स्नेह व अपनत्व प्रकट किया गया है, उसके लिए मैं आपका आजीवन आभारी रहूंगा। आप सभी का स्नेह व प्रेम ही हमारी वास्तविक पूंजी है,मेरी ताकत है। जब भी हमीरपुर आना होगा तो बच्चे से अवश्य मिलूंगा। मैं बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

Tags: Brajesh PathakHamirpur newsup news
Previous Post

दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले असीम अरुण

Next Post

प्रार्थना सभा के बहाने 100 से अधिक लोगों का धर्मांतरण का दावा, तीन लोग हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Conversion

प्रार्थना सभा के बहाने 100 से अधिक लोगों का धर्मांतरण का दावा, तीन लोग हिरासत में

यह भी पढ़ें

cm pushkar dhami

अचानक नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, माता नयना देवी के किए दर्शन

24/02/2022
NDA releases its manifesto for the Bihar elections.

गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ गारंटी, फ्री में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…. बिहार के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी

31/10/2025
Dinesh Sharma

रिटायर्ड डीजी ने गोली मारकर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

06/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version