• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चचेरा भाई व उसका पुत्र ही निकला वृद्ध का हत्यारा

Writer D by Writer D
01/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत पांच दिन पूर्व वृद्ध की गोली मारकर हत्या उसके ही चचेरे भाई ने अपने पुत्र के सहयोग से पैसों के लेन-देन को लेकर की थी। खुद को बचाने के लिए थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव केशपुरा एवं ककरारा के बीच 26 जनवरी को एक वृद्ध ग्रामीण का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक की पहचान थाना एका क्षेत्र के गांव गहेरी निवासी अनोखे लाल (65) पुत्र गंगा सिंह के रूप में की गई थी। मृतक के परिजनों ने बताया था कि अनोखे लाल 25 जनवरी की शाम खेतों पर जानवरों की रखवाली करने गये थे।

इसके बाद लौटकर नहीं आए। इधर मृतक के चचेरे भाई वीरेन्द्र ने थाने में अज्ञात के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले की जांच कर सोमवार को वृद्व अनोखे लाल की हत्या के आरोप में उसके ही चचेरे भाई वीरेन्द्र पुत्र पुत्र नत्थी सिंह व उसके पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम गहेरी एका को गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का मामला निकलकर सामने आया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी खैरगढ़ विनय भारद्वाज ने बताया कि वृद्ध की हत्या उसके ही चचेरे भाई वीरेन्द्र व उसके पुत्र सतेन्द्र ने पैसों के लेन-देन को लेकर की थी तथा खुद को बचाने के लिए थाने में वीरेन्द्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Tags: crime newsfirojabad newsmurderup news
Previous Post

दिनदहाडे़ दो किसानों की गोली मारकर हत्या

Next Post

युवक के अपहरण एवं हत्या मामले के दोनों आरोपित गए जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Kidnapping

युवक के अपहरण एवं हत्या मामले के दोनों आरोपित गए जेल

यह भी पढ़ें

revolver

हर्ष फायरिंग में दो घायल, दूल्हा हिरासत में

16/05/2022

6 चरणों को प्रभावी रूप से लागू कर नोएडा को ‘सेफ सिटी’ बनाएगी योगी सरकार

09/04/2025

कांग्रेस शासन के जाने के बाद ही देश में अच्छे काम होना शुरू हुए : केशव प्रसाद

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version