• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी के विकास से देश की प्रगति का रोडमैप तैयार होता है : मोदी

Writer D by Writer D
14/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती एक जन आंदोलन बननी चाहिए और लोगों को इसके लाभों से अवगत कराया जाना चाहिए।

सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की 98वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां स्वरवेद महामंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है,  सुराज  उतना ही महत्वपूर्ण है जितना  स्वराज। शून्य बजट प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि इसे जन आंदोलन बनाया जाना चाहिए।

शून्य बजट प्राकृतिक खेती पारंपरिक क्षेत्र-आधारित प्रौद्योगिकियों पर भरोसा करके कृषि लागत को कम करती है और इससे मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है।  मोदी ने हाल के वर्षों में वाराणसी में हुए विकास कार्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि  आजादी का अमृतकाल महोत्सव देश के नवयुवकों को अपने आजादी की लड़ाई के नायकों से परिचित करा रहा है। जब पूरी दुनिया को योग का अनुसरक्षण करते हुए देखते हैं तो हमें लगता है कि योग सद्गुरु सदाफलदेव का प्रयास फलीभूत होते दिखता है।  उन्होंने  योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक अभियान शुरू किया था जो आज वटवृक्ष बन चुका है।

भारत पर जब कोई समस्या आती है तो कोई न कोई महापुरुष समय की धारा को बदलने के लिए अवतरित हो ही जाता है। यह भारत ही है जहां सबसे बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे बड़े नायक को दुनिया महात्मा गांधी कहकर बुलाती है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी की ऊर्जा अक्षुण्ण तो है ही, यह नित नया विस्तार लेती रहती है। इस दैवीय भूमि पर ईश्वर अपनी अनेक इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए संतों को निमित्त बनाता है।

कल श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण और आज सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान का वार्षिकोत्सव आयोजन हो रहा है। भारत पर जब कभी कोई समस्या आती है तो कोई न कोई महापुरुष समय की धारा को बदलने के लिए अवतरित हो जाता है। असहयोग आंदोलन में पहली बार जेल गए सद्गुरु सदाफलदेव ने जेल में ही रहकर योग को आगे बढ़ाने का काम किया। जब पूरी दुनिया को योग का अनुसरण करते हुए देखते हैं तो हमें लगता है कि योग गुरु सद्गुरु का प्रयास फलीभूत होते दिखता है। आजादी का अमृतकाल महोत्सव देश के नवयुवकों को अपने आजादी के लड़ाई के नायकों से परिचित करा रहा है।

उन्होंने कहा कि बनारस के विकास की जब बात होती है तो पूरे भारत के विकास का रोडमैप अपने आप बन जाता है,क्योंकि काशी अपनी कोख में देश की संस्कृति और परम्परा को संजोए हुए है और जहां बीज होता है वृक्ष वहीं से विस्तार पाता है। पुरातन को संजोते हुए नवीनतम विकास को आगे ले जाना है। इस विकास का असर पर्यटन पर आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। उन्होने बताया कि  2104 के मुकाबले काशी आने वालों की संख्या दो गुनी हो चुकी है। कोरोना काल के बावजूद इस बदलाव ने सिखाया है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो बदलाव आना तय है।

योग को वैश्विक मान्यता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण मिली : सीएम योगी

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि दुनिया केमिकल को छोड़कर आर्गेनिक व्यवस्था की तरफ बढ़ रही है। गाय इस व्यवस्था में बहुत उपयोगी हो सकती है। गोधन को केवल दूध के कारोबार से ही नहीं बल्कि खेती-किसानी से भी जोड़ना जरूरी हो गया है। काशी में 16 दिसम्बर को खेती किसानी के बारे में आयोजन होने जा रहा है। इस मिशन को जनान्दोलन बनाने के लिए आप सभी भूमिका निभा सकते हैं,क्योंकि जीरो बजट की खेती की जानकारी इस सम्मेलन में शामिल होकर लाखों लाख किसानों को इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं।

इसके साथ ही एक बार फिर प्रधानमंत्री ने देश के मनोरथ को पूरा करने के लिए तीन संकल्पों को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि एक संकल्प हो कि हमें बेटी को पढ़ाना है। हमें बेटियों को स्किल डेवलपमेंट के लिए तैयार करना है। पानी बचाने के लिए हमें अपनी नदियों को गंगा जी समेत सभी जलस्रोतों को स्वच्छ रखना है।

Tags: pm modisadguru sadafaldev vihangam yogup newsvaranasi news
Previous Post

मानव तस्करी मामले में यूपी एटीएस ने गिरोह के प्रमुख सरगना को दबोचा

Next Post

नमामि गंगे परियोजनाओं का दिखा बड़ा असर, प्रदेश की प्रमुख नदियों को मिला नवजीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post

नमामि गंगे परियोजनाओं का दिखा बड़ा असर, प्रदेश की प्रमुख नदियों को मिला नवजीवन

यह भी पढ़ें

आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला Terrorists attack grenade in Avantipora

अवंतीपोरा में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला, आठ नागरिक घायल

02/01/2021
Heavy Rain

अगले 2 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

30/09/2025
Mrityu Panchak

पंचक में इन कार्यों का करना होता है शुभ, जानें क्या न करें

07/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version