• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉक्टर ने पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों पर किया केस, जारी हुआ समन

Writer D by Writer D
01/09/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, आंध्र प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एक भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और बिजनेस टाइकून गौतम अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार और पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर वाद दायर कराया है। यह वाद अमेरिका में 24 मई को दायर किया गया था।

यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर दि डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया ने इन नेताओं के साथ-साथ कई अन्य लोगों को समन जारी किया है, जो इस साल की शुरुआत में भारत में उन्हें भेजे गए थे। न्यूयॉर्क के चर्चित भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा ने इसे “व्यर्थ का मुकदमा (डेड ऑन अराइवल लासूट)” करार दिया है।

WEF के संस्थापक के खिलाफ भी वाद

प्रधानमंत्री मोदी, सीएम रेड्डी और गौतम अदाणी के खिलाफ रिचमंड स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर लोकेश वुयुरु ने यह वाद दायर किया है। केस में नामित अन्य लोगों में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के संस्थापक और चेयरमैन प्रोफेसर क्लॉस श्वाब (Klaus Schwab) भी शामिल हैं।

बिना किसी दस्तावेजी सबूत के, आंध्र प्रदेश से आने वाले इस भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी, सीएम रेड्डी और बिजनेसमैन अदाणी, कई अन्य लोगों के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिसमें अमेरिका में बड़े पैमाने पर नकदी हस्तांतरण और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल शामिल है।

भारतीय मूल के इस अमेरिकी डॉक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी और दिग्गज करोबारी गौतम अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार, पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल तथा अन्य मुद्दों को लेकर एक वाद दायर किया है। इस डॉक्टर ने यह वाद 24 मई को दायर किया था, जिसके बाद अदालत ने 22 जुलाई को समन जारी कर दिए थे। भारत में उन्हें ये समन चार अगस्त को और श्वाब को स्विट्जरलैंड में दो अगस्त को समन दिया गया।

 डॉक्टर के पास फिजूल का बहुत वक्त है: भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी

डॉक्टर लोकेश वुयुरु ने 19 अगस्त को अदालत के समक्ष समन प्रस्तुत करने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। इस मामले के बारे में पूछे जाने पर भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा ने कहा कि डॉक्टर के पास फिजूल का बहुत वक्त है। उन्होंने कहा कि यह ‘व्यर्थ का मुकदमा है।’

बीच हवा में Spicejet की फ्लाइट में आई खराबी, बड़ा हादसा टला

अटॉर्नी रवि बत्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा कि लोकेश वुयुरु के पास बहुत खाली समय है। एक अमेरिकी सहयोगी और भारत को बदनाम करने तथा अपमानित करने के लिए 53 पन्नों की उनकी शिकायत हमारी संघीय अदालतों के अनुचित उपयोग करने जैसा है। बत्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा, “कोई भी वकील इस टॉयलेट पेपर ‘शिकायत’ पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी तक नहीं हुआ, क्योंकि यह ‘व्यर्थ का मुकदमा है।’

Tags: # world newscm reddydelhi newsgautam adaniinternational NewsNational newspm modi
Previous Post

बीच हवा में Spicejet की फ्लाइट में आई खराबी, बड़ा हादसा टला

Next Post

जानिए कौन हैं संजय प्रसाद, जो बन गए UP ब्यरोक्रेसी के नए शहंशाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
Sanjay Prasad

जानिए कौन हैं संजय प्रसाद, जो बन गए UP ब्यरोक्रेसी के नए शहंशाह

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

गुमशुदा छात्र का हरिद्वार में मिला शव

31/03/2022
CM Dhami

जोशीमठ भू-धंसाव: मकानों में फिर दरारें आने से दहशत में लोग, सीएम धामी ने बुलाई बैठक

09/02/2023
Omicrone variant

Omicron वेरिएंट को लेकर केंद्र लिखी चिट्ठी, राज्यों में शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version