• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में खुले बाबा केदार के कपाट, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

Writer D by Writer D
06/05/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
kedarnath dham

kedarnath dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केदारनाथ। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले गए। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) और पर्यटन-धर्मस्व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) भी मौजूद रहे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नाम से लोक कल्याण के लिए पहला रुद्राभिषेक किया हुआ।

kedarnath dham
kedarnath dham

श्रद्धालु बड़ी बेसब्री से बाबा केदार धाम (Kedar Dham) के कपाट खुलने का इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं के छह माह का इंतजार खत्म हो गया है। अब छह माह तक बाबा के भक्त, धाम में आराध्य के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

kedarnath dham
kedarnath dham

इस मौके पर बाबा का धाम 9 क्विंटल फूलों से सजाया गया था, जो देखते बन रहा है। सेना की मराठा रेजिमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ देश-विदेश से आए करीब 10 हजार श्रद्धालु इस मौके के गवाह बने। श्रद्धालुओं में बाबा केदारनाथ (Baba Kedarnath) के दर्शन के लिए जबरदस्त उत्साह है। चार तीर्थों में से अंतिम बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे।

शुक्रवार सुबह पुजारियों और वेदपाठियों ने मंदिर के गर्भगृह की सफाई की और बाबा को भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना हुई। सेना के बैंड की धुन के साथ पूरे केदारनाथ में बाबा का जयकारा गूंजा। इस दौरान मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे और इसके अलावा बीकेटीसी के सदस्य भी मौजूद रहे। आज सुबह 11 बजे विधि-विधान के साथ पंचकेदार के तृतीय भगवान तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

kedarnath dham
kedarnath dham

केदारनाथ यात्रा पर इस बार बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। केदारनाथ दर्शन के लिए पहले दिन 12 हजार तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया। दो साल बाद इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है।

केदारनाथ जाने के लिए 31 मई तक एक लाख 90 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है, जबकि केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं की 05 जून तक एडवांस बुकिंग हो गई है। 20 जून तक केदारनाथ सहित सम्पूर्ण केदारघाटी में सभी होटल और लॉज बुक हैं। इस बार केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चलने वाले 12 हजार घोड़े-खच्चरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।

kedarnath dham
kedarnath dham

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भगवान बद्री-केदारनाथ से की पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू कर दी गई हैं। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

परंपरा के अनुसार भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंच चुकी है। यह 02 मई को केदारनाथ के शीतकालीन निवास ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए रवाना हुई थी और केदारनाथ धाम पहुंचने से पहले विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, गौरीमाई मंदिर,फाटा और गौरीकुंड सहित कई पड़ावों पर रुकी थी। इस बीच, केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया। 04 मई को बारिश और बर्फबारी के बावजूद मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Tags: Chardham yatrachardham yatra 2022cm dhamidhami 2.0Kedarnath dhamkedarnath dham doors openlive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiSatpal MaharajTodays NewsUttarakhand News
Previous Post

06 मई राशिफल: आज इन जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ

Next Post

2 दिन में ही फुल हो गया LIC IPO, अब संडे को भी कर सकेंगे अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
benefits of om
धर्म

इसके उच्चारण से दूर होती हैं बीमारियां

04/07/2026
Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Next Post
LIC

2 दिन में ही फुल हो गया LIC IPO, अब संडे को भी कर सकेंगे अप्लाई

यह भी पढ़ें

Murder

दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या

14/11/2023
Imran Khan

आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग

18/11/2020
CM Yogi

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version