• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सांसद के बिगड़े बोल, कहा- राहुल गांधी सिर्फ लड़कियों के कॉलेज में जाते हैं…

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former MP Joyce George

Former MP Joyce George

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पांच राज्यों में जारी चुनावी संग्राम के बीच नेताओं की गलत बयानबाजी का दौर भी जारी है। ताजा बयान केरल से आया है, जहां एक पूर्व सांसद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। पूर्व सांसद जॉयस जॉर्ज के रैली में दिए गए बयान पर कांग्रेस आगबबूला है और चुनाव आयोग में शिकायत की बात कह रही है।

इडुक्की जिले में केरल सरकार के मंत्री एम.एम. मणी के लिए रैली को संबोधित कर रहे जॉर्ज ने राहुल गांधी के चुनावी कैंपेन पर निशाना साधा।

We condemn this misogynistic comment by Joyce George.
It’s clear @cpimspeak is feeling the heat of losing elections https://t.co/IZWlV4j0xQ

— Congress Kerala (@INCKerala) March 30, 2021

पूर्व सांसद ने कहा, ‘राहुल गांधी का चुनावी कैंपेन ये है कि वो लड़कियों के कॉलेज में जाएंगे। वहां पर जाकर वो लड़कियों को बेंड होना सिखाएंगे। मैं बच्चों से कहता हूं कि ऐसा मत करना, उनके सामने सीधे ही खड़े रहना।

पूर्व सांसद जॉयस जॉर्ज ने आगे कहा कि राहुल गांधी शादीशुदा नहीं हैं, इसलिए इस तरह के कार्यक्रमों में जाते हैं।

सोपोर: आतंकी हमले में घायल पार्षद की इलाज के दौरान मौत

आपको बता दें कि जिस वक्त पूर्व सांसद ये बयानबाजी कर रहे थे, तब एम.एम. मणी मंच पर ही मौजूद थे और ठहाके लगा रहे थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बयान का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। गौरतलब है कि जॉयस जॉर्ज इडुक्की से निर्दलीय सांसद रह चुके हैं।

केरल में सभी विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि नतीजे दो मई को ही आएंगे। मतदान से पहले प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं, ऐसे में वो लगातार इस राज्य में प्रचार में जुटे हुए हैं।

Tags: kerala electionkerala newsnaional newspolitical newsrahul gandhi
Previous Post

सोपोर: आतंकी हमले में घायल पार्षद की इलाज के दौरान मौत

Next Post

IIM अहमदाबाद में कोरोना विस्फोट, छात्र एवं स्टाफ समेत 70 लोग संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
IIM Ahmedabad

IIM अहमदाबाद में कोरोना विस्फोट, छात्र एवं स्टाफ समेत 70 लोग संक्रमित

यह भी पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 फीसदी सीटें बढ़ाई, लेकिन फीस नहीं

27/08/2020
Life Imprisonment

स्क्रैप व्यापारी की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

18/12/2020
एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन NCP MLA Bharat Bhalke dies

महाराष्ट्र में एनसीपी को बड़ा, पार्टी के विधायक भरत भालके का निधन

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version