• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख पिता ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या

Writer D by Writer D
11/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। एक ही कॉलेज में साथ पढ़ने वाले युवक-युवती में प्रेम हो गया। एक दिन पिता ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद पिता को आवेश आया और उसने तमंचे से बेटी को गोली मार दी और उसके बाद खेत चला गया।

पुलिस ने शव को बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के 12 दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में पिता और मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना जनपद बांदा में थाना कमासिन अंतर्गत ग्राम खटान की है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 28 मई 2022 को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम खदान में सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की का शव उसके ही घर में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था और मृतका के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या (murder) की पुष्टि की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने और हत्यारे तक पहुंचने के लिए कवायद तेज कर दी। इस बीच सीडीआर और सर्विलांस की मदद से पता चला कि इसी थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा निवासी बृजेश प्रजापति एक ही कॉलेज में साथ पढ़ता था। जो मृतिका के छोटे भाई बहनों को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। 28 मई को बृजेश मृतिका से मिलने उसके घर आया था। उसी दौरान दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पिता ने देख लिया और घटना को अंजाम दिया।

इस बारे में पिता को संदिग्ध मानते हुए गहराई से पूछताछ की गई तो पिता रामसुंदर द्विवेदी पुत्र राम अवतार ने स्वीकार किया कि उसने क्रोध में आकर अवैध तमंचे से बेटी की गोली मारकर हत्या (murder) कर दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में अवैध तमंचा और कारतूस भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी बृजेश कुमार प्रजापति पुत्र शिव शंकर निवासी ग्राम बीरा थाना कमासिन को भी गिरफ्तार किया है।

Tags: banda newscrime news
Previous Post

ढाई किलो अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Next Post

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Next Post
Dead Body

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

यह भी पढ़ें

Horrific road accident on Pune-Bengaluru highway

भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और बस आपस में टकराए, 8 की जिंदा जलकर मौत

13/11/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

08/01/2023

नीतीश के घर बैठक के बाद भाजपा-जदयू का सीट बंटवारे की होगी घोषणा

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version