• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारोत्तोलन की महिला खिलाड़ी को बेरहमी से पीटा, आरोपी फरार

Writer D by Writer D
24/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Slap
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव के पास आधा दर्जन युवकों ने भारोत्तोलन की महिला खिलाड़ी को बस से नीचे खींचकर लात घूंसों से मारपीट की। मारपीट कर आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता मंगलवार को वेट लिफ्टिंग सेंटर के कोच व दर्जनों खिलाड़ियों के साथ कोतवाली बड़ौत पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया।

कस्बा बड़ौत के मालियान मोहल्ला निवासी भारोत्तोलन की महिला खिलाड़ी ने बताया कि वह मीतली गांव मीतली वेट लिफ्टिंग सेंटर में अभ्यास करती है। वह सोमवार की शाम अपने घर से 13 हजार रुपए लेकर मीतली जा रही थी। दिल्ली बस स्टैंड से वह मिनी बस में बागपत के लिए बैठी थी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी सीट के पास एक युवक खड़ा था। उसने युवक से कुछ पीछे हट कर खड़े होने को कहा तो आरोपित उसके साथ बहस कर गाली-गलौज करने लगा, जिस पर उसकी आरोपित के साथ कहासुनी हो गई। आरोपित युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

जब बस ट्योढ़ी गांव के पास पहुंची तो आधा दर्जन युवकों ने उसे पकड़ कर बस से नीचे खींच लिया। इस दौरान वह सड़क पर गिर गई। आरोपितों ने उसके साथ जमकर लात घूंसों से मारपीट की और मौके से फरार हो गए। बस में यात्रियों ने उसे किसी तरह बचाया, जिसके बाद वह बागपत होते अपने सेंटर मीतली पर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजन और कोच को दी। मंगलवार को वह वेट लिफ्टिंग कोच ठाकुर भीम सिंह और तुषार चौधरी, प्रिंस मलिक, गौरव कुमार आदि खिलाड़ियों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपितों के खिलाफ घटना की तहरीर दी और प्रदर्शन कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उधर, कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने पीड़िता को मामले की जांचकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Tags: baghpat newscrime newsup news
Previous Post

मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

Next Post

महिला की बांधने के बाद करंट लगाकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
Dead Bodies

महिला की बांधने के बाद करंट लगाकर हत्या

यह भी पढ़ें

Gang Rape

पति के खिलाफ शिकायत करने जा रही विवाहिता से गैंगरेप, आरोपी फरार

28/07/2021
लियोनल मेस्सी

लेगानेस ने रोका रियल मैड्रिड का विजय अभियान

20/07/2020

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का ऑडियो क्लिप लीक

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version