• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव को मिलेगी विंध्याचल के पत्थरों से मजबूती

Writer D by Writer D
04/01/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
ram mandir nirman

ram mandir nirman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर की नींव को भी विंध्याचल की देवी अंबा की दिव्य शक्ति मिलेगी। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की नींव को तैयार करने के लिए विंध्याचल से मजबूत चट्टानें आएंगी। आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम ने भी राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों के मुकाबले नींव के लिए विंध्य पहाड़ियों के पत्थरों को ज्यादा मजबूत बताया है।

मंदिर की नींव में लगाए जाने से विशाल उत्तुंग मंदिर को कई सौ साल तक मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि नींव के लिए करीब 60 फुट गहराई तक जमीन खोदकर आधार तैयार करना होगा। इसमें कंक्रीट और विंध्याचल के पत्थरों का इस्तेमाल होगा। अनुमान के मुताबिक, चार लाख घन फुट से ज्यादा पत्थर इसमें लगेगा।

सोने की चमक आसमान पर, चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानिए कीमतें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के अधिकारियों और मुख्य वास्तु विशेषज्ञ आशीष चंद्रकांत भाई सोमपुरा के मुताबिक, विंध्याचल की पहाड़ियों का पत्थर ना केवल मजबूती में उम्दा है बल्कि वहां से अयोध्या लाना भी आसान होगा। इसके अलावा वो अयोध्या के वातावरण के अनुकूल भी होगा। मंदिर की नींव में विंध्याचल के पत्थर और ऊपरी निर्माण भरतपुर के बंसी पहाड़पुर के गुलाबी बलुआ पत्थर से होगा।

विंध्य पर्वतमाला से पत्थरों के खनन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास सरकार और खनन व वन विभाग से सम्पर्क कर औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद से राष्ट्रीय भू भौतिकी संस्थान यानी NGRI की टीम ने भी काफी गहराई तक मिट्टी की जांच करने का काम शुरू कर दिया है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट में आज सुनवाई, याचिका में की गई ये मांग

डॉक्टर आनंद पांडे और डॉ रत्नाकर धनखड़े की अगुआई वाली टीम भूमि परीक्षण के दौरान पूरे निर्माण क्षेत्र में अलग अलग कई जगहों पर भूमि के सख्त और मुलायम यानी हार्डनेस और सॉफ्टनेस का जायजा ले रही हैं।

वैज्ञानिक परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति से नींव के लिए जमीन की खुदाई का काम शुरू हो जाएगा। न्यास ने दिसम्बर 2023 तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 50 फीट गहराई तक खुदाई कर मलबा हटाने का काम होगा। क्योंकि पूरी भूमि पर प्राचीन मंदिर के अवशेष मिल रहे हैं।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanram mandir nirman newsram mandir updatesup newsup news in hindi
Previous Post

सोने की चमक आसमान पर, चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानिए कीमतें

Next Post

नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
fake pan masala factory

नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राजनीतिक कोरोना वायरस political corona virus

शिवसेना ने सोनिया को पत्र लिखने वाले नेताओं को बताया राजनीतिक कोरोना वायरस

27/08/2020

प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन, सीएम योगी ने जताया दुःख

10/05/2022
cm yogi

CM योगी ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version