• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से कूदी लड़की, इलाज के दौरान मौत

Writer D by Writer D
14/04/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन (Akshardham metro station) की छत से छलांग लगाने वाली युवती की मौत हो गई है। घटना के दौरान जरूर चादर लेकर खड़े जवानों ने उस लड़की को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन क्योंकि चोटें गंभीर थीं, ऐसे में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना की बात करें तो सुबह सात बजकर 28 मिनट पर एक लड़की अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत पर चढ़ी दिखी थी। उसको मेट्रो स्टेशन की छत पर देख सभी CISF जवान हैरान रह गए थे और उससे ना कूदने की अपील कर रहे थे। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी लड़की ने छत से छलांग लगा दी।

जिस समय लड़की ने छलांग लगाई, तब नीचे CISF के कुछ जवान चादर लेकर खड़े थे। उनकी कोशिश थी कि अगर लड़की छलांग लगाएगी तो उसे पकड़ लिया जाएगा। लेकिन टक्कर इतनी जोरदार रही कि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने अब दम तोड़ दिया है।

यहां मिली 6 से 11 साल के बच्चों को मॉडर्ना वैक्सीन लगाने की मंजूरी

बताया गया है कि लड़की दिव्यांग थी, जो ना बोल सकती थी और ना ही सुन सकती थी। अब उसने किस कारण से छलांग लगाई, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे घटना के तुरंत बाद जरूर हर कोई CISF जवानों की तारीफ कर रहा था।

जिस सूझबूझ से उन्होंने लड़की को बचाने का प्रयास किया था, वो देख सभी प्रभावित हुए थे। लेकिन देर रात लाल बहादुर अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। अभी तक अस्पताल ने इस सिलसिले में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। शुरुआती उपचार के बाद कहा गया था कि लड़की के पैरों में चोट आई थी। शरीर के कुछ दूसरे हिस्सों में भी चोट आई थी। लेकिन तब स्थिति को ठीक बताया गया था। अब देर रात लड़की ने दम तोड़ दिया है।

Tags: Akshardham metro stationdelhi newsNational news
Previous Post

यहां मिली 6 से 11 साल के बच्चों को मॉडर्ना वैक्सीन लगाने की मंजूरी

Next Post

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की चौथी जीत, राजस्थान को 37 रनों से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
राष्ट्रीय

बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
Next Post

IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की चौथी जीत, राजस्थान को 37 रनों से हराया

यह भी पढ़ें

Paddy

एक अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

27/09/2021

त्योहारी सीजन पर महंगाई की मार, प्याज की कीमतें हुई दोगुनी

20/10/2021

आशा भोसले के निधन पर दुनियाभर में शोक, बॉय जॉर्ज बोले— ‘आपकी आवाज रेशम जैसी थी’

13/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version