• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सरकार ने दूर की अभिभावकों की चिंता : योगी

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर वर्ग के गरीबों को सरकारी योजनाओं से जोड़ रही है। हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से सरकार उन अभिभावकों की चिंता दूर कर रही है जो अपनी बेटी की शादी के लिए संसाधन नहीं जुटा पा रहे हैं। यह सुविधा सभी जाति व धर्म के लोगों दी जा रही है। इससे बाल विवाह व दहेज जैसी कुप्रथा से मुक्ति मिलेगी। भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर पर गोरखपुर मंडल की 2503 कन्याओं की शादी कराई जा रही है, यह गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिला मुख्यालय पर सश्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा में कन्या दान, महादान माना गया है। इसमें जाति, क्षेत्र, भाषा आदि को कोई भेदभाव नहीं होता है। वर्ष 2017 के पहले की सरकारें गरीब बेटियों की शादी के बारे में नहीं सोचती थी। सरकार में पहले भी श्रम मंत्रालय था, लेकिन तब इस तरह के कार्यक्रमों के बारे में नहीं सोचा जाता था। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तब प्रदेश के हर गरीबों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। शौचालय, आवास, विद्युत, पांच लाख की आयुष्मान भारत योजना, जन आरोग्य योजना का लाभ हर पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार इन सभी योजनाओं को पहुंचा रही है। हर गरीबों के उत्थान के लिए किसान योजना, नौजवानों को रोजगार और महिला को सुरक्षा गारंटी मिल रही है।

कहा कि, प्रदेश में 43 लाख आवास बने, दो करोड़ 61 लाख शौचालय, एक करोड़ 40 लाख विद्युत कनेक्शन, एक करोड़ 56 लाख को उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर, 90 लाख लोगों को पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, दाे करोड़ 54 लाख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास और सबका प्रयास चारों एक साथ मिलते हैं तो परिणाम भी बेहतर होता है। यह विवाह समारोह भी उसी का हिस्सा है।

हंगामे के बीच दोनों सदनों से पास हुआ तीनों कृषि कानून वापसी बिल

भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काेरोना काल में बेहतर कार्य किया गया है। यूपी देश की पहली सरकार थी, जिसने सबको नि:शुल्क राशन दिया और 54 लाख श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देने की व्यवस्था की। नि:शुल्क जांच व उपचार की सरकार ने व्यवस्था की। प्रधानमंत्री के प्रयास से भारत में 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। यूपी में 16 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। गरीबों के लिए सरकार मार्च तक नि:शुल्क राशन देने की व्यवस्था कर चुकी है। महीने में दो बार राशन मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारक को 35 किग्रा व पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पर पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा। नेशनल पोर्टिबिल्टी के माध्यम से कुशीनगर का श्रमिक देश में कहीं भी राशन ले सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक ही राष्ट्र का निर्माता है, राष्ट्र की नींव है। श्रमिक मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। प्रवासी या निवासी श्रमिक को दो लाख रुपये की सुरक्षा की गारंटी व पांच लाख की प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देंगे। श्रमिक के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाएंगे।

Tags: cm yogicm yogi in kushinagarmukhyamantri samuhik vivah yojnaup newsYogi News
Previous Post

अश्विन ने कानपुर में रचा इतिहास, हरभजन सिंह को पछाड़ अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Next Post

जेसीबी से खोदकर निकाली 800 लीटर कच्ची शराब, दो महिलाएं गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post

जेसीबी से खोदकर निकाली 800 लीटर कच्ची शराब, दो महिलाएं गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

नेपाल और चाइना के बीच सम्बन्धो को करेगा मजबूत ये महोत्सव: पीएम ओली

26/04/2025
Life Imprisonment

हत्या के पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 10-10 हजार के अर्थदण्ड की सजा

04/09/2022
Makeup

देर तक टिका रहेगा मेकअप, अपनाये ये आसान ट्रिक्स

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version