Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

दुनिया का ऐसा होटल जो दिखता है गिटार की तरह, जानिए एक रात रुकने का किराया

दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने अजीबोगरीब बनावट के लिए मशहूर माने जाते हैं। एक ऐसा ही होटल अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित हॉलीवुड में बना है, जो दिखने में किसी गिटार की तरह लगता है। गिटार के आकार वाला यह दुनिया का पहला होटल है।

इस होटल में रूकने के लिए आपको एक रात के किराये के तौर पर करीब 70 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इस होटल में कम से कम 638 लग्जरी कमरे है जिसे बनाने में करीब 10.62 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आया है।

मुझे नहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को क्वॉरंटीन किया गया : ​विनय तिवारी

450 फीट ऊंचे इस अनोखे होटल के अंदर एक बड़ा सा हॉल भी बनाया गया है, जिसमें एक बार में करीब 6500 लोग बैठकर किसी कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं।

इस होटल के अंदर 19 रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा इसके परिसर में 13 एकड़ में फैला लैगून पूल, 32 हजार वर्ग फीट में फैला स्पा और सैलून भी हैं।

32 मंजिला यह होटल इंजीनियरिंग का एक नायाब नमूना बताया जा रहा है। खास बात ये है कि इस होटल के पास ही 168 कमरों वाला एक सात सितारा ओएसिस टावर भी है।

 

 

Related Articles

Back to top button