• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा ने कोतवाल को लाठियों से पीटा, एसपी ने दर्ज कराया मुकदमा

Writer D by Writer D
15/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। मुकदमा दर्ज पीड़िता के पिता का 151 में चालान करने पर कोतवाल (Kotwal) और दरोगा (Inspector) आपस में ही भिड़ (Clashed) गए, दोनों के बीच पहले हाथापाई हुई और इसके बाद दरोगा ने लाठियों से कोतवाल की पिटाई कर दी। यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए।

मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा, पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में एक्शन लेते हुए दरोगा (Inspector) के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। घटना नरैनी कोतवाली परिसर की है।

नाबालिग पुत्रियों से छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे पिता का दरोगा ( Inspector ) ने धारा 151 के तहत चालान कर दिया। जब यह मामला क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा और बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए और इस मामले में दोषी सब इंस्पेक्टर आशीष पटेरिया को निलंबित कर दिया।

पूरे देश मे नजीर के रूप में ली जा रही यूपी की कानून व्यवस्था : सीएम योगी

अपने निलंबन से नाराज दरोगा आशीष पटेरिया ने कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी को जमकर गाली-गलौज शुरू कर दी। धीरे-धीरे मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते कोतवाली परिसर शनिवार को अखाड़ा बन गई। पुलिस कर्मियों को आपस में लड़ते देखकर अन्य पुलिसकर्मी सन्न रह गए। इस मारपीट की जानकारी कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गई, मामला मीडिया में भी पहुंचा लेकिन पुलिस महकमे ने इस संबंध में किसी तरह की पुष्टि नहीं की।

रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दरोगा ने छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आए पीड़िता के पिता का धारा 151 में चालान किया था और इसके लिए दरोगा को निलंबित भी किया गया था। इसके बाद दरोगा ने नरैनी कोतवाली प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

Tags: banda newscrime newsup newsup police
Previous Post

अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं दौड़ना पड़े: सीएम योगी

Next Post

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से दी शिकस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
gujrat titans

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से दी शिकस्त

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव पर हुई FIR दर्ज, महिला ने लगाया आरोप

16/09/2025
CM Yogi activated on Koo app

Koo पर छाया CM योगी का जादू, 4 महीने में बने 10 लाख से अधिक फलोवर

28/06/2021
Yogi

कोलकाता के उद्यमी बोले- योगी का अपराधमुक्त यूपी कह रहा सफलता की नई कहानी

17/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version