• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से मिलने आए अधिवक्ता को जेलर ने लौटाया

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। मंडल कारागार में बंद बाहुबली मऊ विधायक मुख्तार अंसारी से मंगलवार को एक अधिवक्ता उनके पुत्र के साथ मुलाकात करने पहुंचे। जेलर ने पुत्र को मिलने की अनुमति दी, लेकिन वकील को यह कहकर मुलाकात कराने से मना कर दिया कि इसके लिए शासन से अनुमति नहीं है।

मुलाकात से वंचित होने पर अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला ने बताया कि वह आज अपने क्लाइंट मुख्तार अंसारी से एंबुलेंस प्रकरण में मुलाकात करने आए थे, क्योंकि इस केस में हाईकोर्ट में बेल एप्लीकेशन डालनी है। इस बारे में अपने क्लाइंट का पक्ष जाने बिना कैसे कोई वकील बेल एप्लीकेशन डाल सकता है। परंतु यहां अपने क्लाइंट से मिलने की शासन ने आजादी खत्म कर दी है। इसीलिए मुझे जेलर ने विधायक मुख्तार अंसारी से मिलाने से मना कर दिया है।

वहीं, इस बारे में जेलर प्रमोद कुमार त्रिपाठी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना काल के चलते जेल में मुलाकात करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है, जो व्यक्ति आरटीपीसीआर जांच लेकर आता है उसी की मुलाकात की पर्ची बनवाई जाती है। अधिवक्ता को मुख्तार अंसारी से मुलाकात न कराने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सभी बंदियों से वकीलों की मुलाकात पर रोक लगी है अगर शासन अनुमति देगा तो मुलाकात कराने में किसी तरह का हर्ज नहीं है।

इस बीच पिता मुख्तार अंसारी से मिलने के बाद बेटे उबैद अंसारी ने कहा उन पर बेइंतेहा जुल्म ढाए जा रहे हैं। 16 साल से जेल में कैद हैं जबकि उन्हें एक दिन की भी सजा नहीं हुई। अब वक्त आ गया है, सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन पर ढाये गये जुल्म का जनता जवाब देगी। उबैद अंसारी ने वकील को मुलाकात न कराने पर नाराजगी जाहिर की कहा कि सप्ताह में दो व्यक्तियों को मिलने की अनुमति है। फिर भी जेल प्रशासन ने मनमानी करते हुए मुलाकात नहीं कराई।

प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे परिवार के सदस्य : सीएम योगी

बताते चलें कि पंजाब की रोपड़ जेल से जिस एंबुलेंस में मुख्तार अंसारी को बांदा लाया गया था। यह एंबुलेंस पूरी तरह अनफिट पाई गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में अधिवक्ता मुख्तार अंसारी से मुलाकात करना चाहते थे।

Tags: banda jailbanda newscrime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे परिवार के सदस्य : सीएम योगी

Next Post

फडणवीस के आरोपों पर तिलमिलाए नवाब मलिक, बोले- आ रहा हूं मैं, हाईड्रोजन बम फोडूंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी के मार्गदर्शन में स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी को मिलेगा नया बाजार

12/09/2026
Next Post
Nawab Malik

फडणवीस के आरोपों पर तिलमिलाए नवाब मलिक, बोले- आ रहा हूं मैं, हाईड्रोजन बम फोडूंगा

यह भी पढ़ें

fire brokeout

लखनऊ में होटल में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

05/04/2021
Malvi Malhotra

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

27/10/2020
bjp manifesto

यूपी चुनाव के लिये आज जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र

08/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version