• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी व दो बच्चों की निर्मम हत्या कर सिरफिरा डॉक्टर पति फरार

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम महिला व दो बच्चों समेत तीहरे हत्याकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। तीहरे हत्याकांड में डॉक्टर पति शक के दायरे में हैं।

सूचना पर पुलिस आयुक्त, डीसीपी पश्चिम, डीसीपी क्राइम, एसीपी समेत थाना फोर्स फॉरेंसिक, डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर की। घटना के बाद से फरार पति को देखते हुए पुलिस को उसके द्वारा ही हत्या की वारदात किए जाने का शक है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

कल्याणपुर के इंद्रानगर में बने डिवनिटी अपार्टमेंट में फ्लैट नम्बर 501 में रहने वाले सुशील कुमार पेेशे से डॉक्टर है। वह रामा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। परिवार में पत्नी चंद्रप्रभा (50), बेटा शिखर (18) व हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी खुशी (16) थे। आज शाम डॉक्टर की पत्नी के साथ दोनों बच्चों के फ्लैट में शव होने का मैसेज खुद डॉक्टर ने अपने भाई सुनील कुमार को भेजा। मैसेज पढ़कर सुनील मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो कमरे में भाभी का रक्तरंजित शव देखा। बगल में भतीजे—भतीजी के शवों को देख होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को घटना के सूचना दी।

तीहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त असीम अरुण, अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति, एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला, कल्याणपुर इंस्पेक्टर सहित फोर्स पहुंचा। पुलिस ने मौके पर देखा कि महिला के सिर पर हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतारा गया है, जबकि दोनों बच्चों के गला कसने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आयुक्त ने डॉक्टर के भाई सुनील से पूछताछ की और फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले में पुलिस को जांच में अभी तक घटनास्थल से एक डायरी में लिखा नोट मिला है जिसमें डॉ सुशील कुमार द्वारा परिवार की हत्या व अन्य बातें लिखी हैं। परिवार के अनुसार डॉ सुशील कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे हैं। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया डॉक्टर पति द्वारा ही तीहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी गई है।

Tags: crime newskanpur newstriple murder
Previous Post

यूपी में पत्रकारों को मिलेगी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधा

Next Post

एक किलो गांजा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
arrested

एक किलो गांजा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Mamta Banerjee

यूपी चुनाव में ममता बनर्जी ने भरी हुंकार, कहा- यूपी में ‘खेला होबे’

03/03/2022

सैनिक सम्मान यात्रा अभियान का समापन करने उत्तराखंड पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

15/12/2021
UPPSC

UPSC: झूठे निकले एग्जाम में पास बताने वाले आयशा-तुषार के दावे, हो सकती है कार्रवाई

27/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version