• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’, सुनते ही शख्स ने सफाई कर्मचारियों पर चला दी गोली

Writer D by Writer D
29/05/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र का हैं जहां एक शख्स द्वारा  सफाई कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी गई। दरअसल लोनी इलाके में सफाई कर्मचारी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में स्वच्छता अभियान से जुड़ा गाना, ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ बज रहा था जिसकी आवाज से आरोपी नाराज हो गया। उसने सफाई कर्मचारी पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग (Fired) कर दी।

इसके बाद सफाई कर्मचारी ने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक लोनी के मुस्तफाबाद में बीते रविवार सुबह करीब 7.30 बजे कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से दो सफाई कर्मचारी इलाके में सफाई के लिए पहुंचे थे।

उनकी गाड़ी पर स्वच्छता अभियान से जुड़ा हुआ गाना बज रहा था ताकि इलाके के लोगों को कूड़े उठाने वाली गाड़ी के आने की जानकारी हो सके। वहीं एक घर के बाहर गाड़ी के पहुंचने पर उस घर में रहने वाला शख्स बाहर आकर सफाई कर्मचारियों से नोकझोंक करने लगा। सफाई कर्मचारियों के अनुसार नोकझोंक कर रहे शख्स तौहीद का कहना था कि उसके घर के पास से गुजरते समय वो कूड़े वाली गाड़ी में स्वच्छता अभियान से जुड़ी रिकॉर्डिग और स्वच्छता अभियान से जुड़े गाने को ना बजाएं।

हालांकि सफाई कर्मचारियों के अनुसार उस इलाके के रहने वाले अन्य लोगों ने तौहीद के इस बात का विरोध भी किया क्योंकि कूड़े की गाड़ी पर बज रहे गाने से ही लोगों को इलाके में कूड़े की गाड़ी पहुंचने की जानकारी मिल पाती है। पहले भी आरोपी सफाई कर्मचारियों से नोकझोंक कर चुका था।

जब सोमवार को गाड़ी आई तो स्वच्छता अभियान से जुड़ा गाना बजने पर आरोपी तौहीद ने अपना आपा खो दिया, उसने घर से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने दो से तीन राउंड फायरिंग सफाई कर्मचारियों पर की।

IIFA में राखी सावंत का अवतार देख डरीं सारा अली खान, वीडियो वायरल

घटना को लेकर इलाके के सफाई कर्मचारियों में भी नाराजगी नजर आई और काफी संख्या कर्मचारियों ने लोनी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। आरोपी शख्स रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है जिसका नाम तौहीद है।

वहीं इस पूरे मामले में लोनी के एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया की सफाई कर्मचारियों के वाहन में सफाई संदेश प्रसारित करने को लेकर तौहीद नाम के व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की गई।

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति स्थापित की और आरोपी को हिरासत में लिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsghaziabad news
Previous Post

IIFA में राखी सावंत का अवतार देख डरीं सारा अली खान, वीडियो वायरल

Next Post

हाथी ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Elephant

हाथी ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Arrested

अतीक का करीबी गुड्डू रायफल हिरासत में, उमेश हत्याकांड के बाद घर पर ठहरे थे कुछ संदिग्ध

16/03/2023
Kumar Vishwas

कुमार विश्वास को बड़ी राहत, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

02/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version