• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपकी किचन में छुपा है कोरोना से बचाव के उपाए, जानिए यहां

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किचन में रखी हल्‍दी खाने को रंग देने के साथ किस रोग में गुणकारी है, अजवाईन, लौंग और जायफल खाने का महक देने के साथ किन रोगों से छुटकारा दिलाती है। इसकी जानकारी अब उत्तर प्रदेश का आयुष विभाग देगा। घर के किचन में रखें सामान का कैसे और किस तरह से इस्‍तेमाल करके रोगों से लड़ा जाए। यह सारी जानकारी अब आयुष कवच एप के आयुर्वेद किचन फीचर जरिए हासिल की जा सकेगी।

आयुष विभाग ने अपने आयुष कवच एप पर कई नए फीचर शामिल किए। इसमें विभाग द्वारा कई नामी आयुर्वेद गुरूओं के विडियो अपलोड किए गए है। जिसमें रसोई में रखें सामान को कैसे इस्‍तेमाल करें इसकी जानकारी दी गई है।

आयुष विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ एके दीक्षित बताते हैं कि आयुष कवच एप में किचन आयुर्वेद के नाम से एक फीचर शामिल किया गया है। कोरोना काल के दौरान लोगों को किचन में रखने सामान के जरिए सर्दी, जुकाम, समेत अन्‍य छोटे-छोटे रोगों कैसे इलाज किया जाए। इसकी जानकारी दी जा रही है।

आयुर्वेद गुरू डॉ वंदना पाठक बताती है कि किचन में ऐसी बहुत सी लाभकारी वस्‍तुएं मौजूद रहती है। जिनका इस्‍तेमाल करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके इस्‍तेमाल की सही जानकारी आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है।

डॉ पाठक बताती हैं कि आयुष कवच एप पर घरेलू नुस्‍खे नाम से कई विडियो अपलोड किए गए हैं। इसमें किचन में मौजूद सरसों, हल्‍दी, मुलैहठी, लौंग, जीरा समेत अन्‍य वस्‍तुओं से कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसकी जानकारी दी गई है। इन विडियो को लोग काफी सराहा रहे है। एक बार में दो हजार से अधिक लोग विडियो देख रहे हैं। इसके अलावा जुकाम, एसिडिटी, दर्द, माहवारी, मधुमेह जैसे रोगों को घरेलू नुस्‍खों के जरिए कैसे मात दी जाए। इसकी जानकारी भी विडियो अपलोड करके लोगों को दी जा रही है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पिछले साल पांच मई को आयुष कवच एप को लांच किया था। एप का मकसद पुरानी पराम्‍परिक आयुर्वेदिक चिकित्‍सा के जरिए लोगों को कोरोना से बचाना था। विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय संस्‍कृति में आयुर्वेदिक चिकित्‍सा बहुत ही प्राचीन पद्धति है। इसमें हर बीमारी का इलाज मौजूद है। इसको आगे बढ़ाने के लिए इस एप को लांच किया था। महज एक साल के अंदर ही इस एप ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आयुष कवच एप के मौजूदा समय में 20 लाख से अधिक सब्‍सक्राइबर हैं।

Tags: ayush mantralaycorona preventioncorona virushealth newsHealthy Lifestyle
Previous Post

गांजा सहित अन्तर्राज्यीय तस्कर गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Next Post

Beauty Tip : गुलाबी होठों के लिए अपनाए ये सरल उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Next Post

Beauty Tip : गुलाबी होठों के लिए अपनाए ये सरल उपाय

यह भी पढ़ें

Chilled Melon Ball Salad

Summer Special: बच्चों के लिए बनाएं चिल्ड मेलन बॉल सैलड

29/05/2026
CM Nayab Singh

डबल गोल्ड जीत देश का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी, सीएम ने किया सम्मानित

18/02/2026
CM Dhami

सरस मेला ग्रामीण संस्कृति, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच: सीएम धामी

06/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version