• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर की हत्या

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर परिवार की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि गोली लगने से उसका पति, देवर और देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और वहां से भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि घर में काम चल रहा था। शक है कि मजदूरों ने रेकी कर डाका डाला है।

घटना तालगांव थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम अंगरौरा निवासी रामहेत अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, जब बदमाश घर का सामान लेकर जा रहे थे, उसी दौरान परिवार की नींद खुल गई और सभी ने बदमाशों को पकड़ लिया।

पॉक्सो वादो में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के प्रयास और तेज

बदमाशों ने खुद को घिरता देखकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से विनीता (35) की मौत हो गई जबकि महिला के पति रामहेत और उसकी देवरानी अनीता, देवर संतोष घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद बदमाश चोरी का सामान लेकर फरार हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित का कहना है कि सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घर से कितना सामान गया है। इसकी सूची तैयार की जा रही है और जो तहरीर मिलेगी, उस आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags: crime newsrobbery in sitapursitapur newsup news
Previous Post

जनता के बीच लोकप्रियता के मामले में योगी अव्वल, अखिलेश पिछड़े

Next Post

गुवाहाटी में बोले अमित शाह- असम में खत्म हो गया आतंकवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Amit Shah

गुवाहाटी में बोले अमित शाह- असम में खत्म हो गया आतंकवाद

यह भी पढ़ें

Chicken Keema Paratha

आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

28/05/2026
Hyderabad Election Result

औवैसी के गढ़ में बीजेपी का डंका, 48 सीटों पर दर्ज की जीत

05/12/2020
11,500 artists got a platform to perform in Maha Kumbh

लोक कला और लोक कलाकारों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ ने प्रदान की संजीवनी

16/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version