• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में एक और शूटआउट! ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली

Writer D by Writer D
27/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
shot

shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले में एक पत्रकार (Journalist) को आफिस में घुसकर दो लोगों ने गोली (Shot) मार दी। गोली पत्रकार के हाथ में लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मड़ियाहूं की तरफ भागने में सफल हो गए। इस मामले में पत्रकार देवेंद्र खरे की तहरीर पर जौनपुर पुलिस ने बीजेपी जिलाध्यक्ष के भाई समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्रकार देवेंद्र खरे (Journalist Devendra Khare) जौनपुर में एक स्थानीय चैनल के लिए काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बालू मंडी के पास स्थित अपने कार्यालय में रविवार को वह बैठे थे। इतने में बाइक सवार दो लोग अंदर आए।

उन्हें लगा कि शायद कोई खबर बताने आए हों, लेकिन इतने में बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली तो उन्हें छूती हुई निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके मोबाइल फोन को बेधती हुई हाथ में जा लगी। बुरी तरह से जख्मी देवेंद्र को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहीं पर पुलिस ने देवेंद्र खरे का बयान लिखा और बीजेपी जिलाध्यक्ष के भाई समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। देवेंद्र खरे ने पुलिस को बताया कि उनकी खबरों से परेशान होकर एक माफिया ने उनके ऊपर हमला कराया है। एसपी जौनपुर ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंचे मास्टर साहब

वारदात के वक्त देवेंद्र के आफिस के अंदर और बाहर काफी लोग मौजूद थे। फायरिंग की आवाज सुनकर आए लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, एक बदमाश का हाथ भी पकड़ लिया, लेकिन बदमाशों ने बड़ी चालाकी से हाथ छुड़ाया और अपनी बाइक पर सवार होकर मड़ियाहूं की ओर भाग निकले। पुलिस ने जिले भर नाकाबंदी कराई, लेकिन सोमवार की सुबह तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंचे मास्टर साहब

Next Post

60 साल बाद Nokia ने बदल दिया अपना आइकॉनिक लोगो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Nokia

60 साल बाद Nokia ने बदल दिया अपना आइकॉनिक लोगो

यह भी पढ़ें

Baba Ramdev

IMA ने बाबा रामदेव को भेजा लीगल नोटिस, कहा- पहले अपनी योग्यता बताएं…

25/05/2021
investment in up

यूपी में आई निवेश की बहार, जानिए किस उद्योगपति ने किया कितना इनवेस्टमेंट

03/06/2022
CM Dhami

CM ने रुद्रपुर वेलोड्रोम में राष्ट्रीय खेलों के साइकिलिस्टों को पदक प्रदान किए

07/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version