• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुई : सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दशकों से प्रयागराज के उच्च न्यायालय में मल्टी लेवल पार्किंग और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की मांग लंबित थी। आज उन परियोजनाओं का शुभारंभ राष्ट्रपति के कर कमलों से हुआ है, यह प्रदेशवासियों के लिए सुखद पल है। यह बातें इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोगों से कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी सत्र में इस वि.वि. का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में 599 न्यायिक कक्ष का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें 311 कक्ष पूर्ण रूप से बन चुके हैं। माननीय न्यायमूर्तियों के आवासीय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार की ओर से 611 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से 247 तैयार हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय, एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है। यहां जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। आज मुझे प्रसन्नता है कि अधिवक्ताओं के 4,000 वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ उनके लिए चैम्बर व अत्याधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास सम्पन्न हुआ। कहाकि न्याय क्षेत्र में किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आधुनिकीकरण, तकनीकी उन्नयन के लिए यूपी सरकार सतत सहयोग करेगी। कहा कि यह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, न्याय क्षेत्र में छात्रों व हमारी नई पीढ़ी को अध्ययन, अध्यापन का मंच उपलब्ध कराने के साथ ही शोध के अनेक अवसर देगा।

न्याय पालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, उनमें न्याय की समझ अधिक : रामनाथ

इसके पहले वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गंगा, यमुना व सरस्वती की त्रिवेणी तथा धर्म, न्याय व शिक्षा की भूमि प्रयागराज पर हृदय से स्वागत व अभिनंदन किया। कहाकि आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब वर्षों से लंबित परियोजनाओं का शुभारंभ राष्ट्रपति के कर-कमलों से हुआ है।

कहा कि प्रत्येक जन को समय से न्याय उपलब्ध हो सके एवं उनकी आकांक्षाएं पूर्ण हो सके, इसके दृष्टिगत न्यायिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में यूपी सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर डिजीटल युग है। कोरोना महामारी के दौरान हम लोगों ने तकनीक के इस महत्व को समझा है। आमजन को दी जाने वाली सुविधा हो या फिर सहजता और सरलता के साथ उन्हें न्याय उपलब्ध करवाने के लिए तकनीक का उपयोग किस रूप में कर सकते हैं, यह हम सब ने डिजिटल हियरिंग के माध्यम से ऑनलाइन दी जाने वाली उन सुविधाओं के माध्यम से महसूस किया है।

कहा कि प्रदेश सरकार ने अधीनस्थ न्यायालयों में डिजिटाइजेशन के लिए लगभग 70 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं। माननीय उच्च न्यायालय के कंप्यूटर के के लिए 30 करोड़ रूपये अधीनस्थ न्यायालय में कंप्यूटर क्रय और अनुरक्षण के लिए 20 करोड़ रूपये और न्यायिक अधिकारियों के लिए नवीन लैपटॉप के लिए 18 करोड़ रूपये की राशि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार ने पहले से ही स्वीकृत की है।

Tags: cm yogipresident Ramnath Kovindptayagraj newsup newsसीएम योगी
Previous Post

सावधान : एलोवेरा के इस्तेमाल से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, पढ़िए एक्सपर्ट की राय

Next Post

मुंबई की ‘निर्भया’: दुष्कर्म और हत्या मामले की एसआईटी करेगी जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
mumbai rape case

मुंबई की 'निर्भया': दुष्कर्म और हत्या मामले की एसआईटी करेगी जांच

यह भी पढ़ें

city with no people

50 हजार लोगों से गुलजार रहने वाला शहर अब है वीरान

23/11/2020

सीढ़ियों पर फिसले ‘मामा’, बीजेपी नेता के भतीजे के रिसेप्शन में हुआ हादसा

19/04/2022
CM Yogi

आजादी के आंदोलन में बिरसा मुंडा का विशेष योगदान: सीएम योगी

15/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version