• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां है ‘रावण’ के नाम का गांव, दशानन के दहन पर मानते है शोक

Writer D by Writer D
24/10/2023
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Ravana

Ravana Village

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विदिशा। आज पूरे देश में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है और जगह-जगह रावण (Ravana) के पुतलों का दहन किया जाएगा। ऐसे में एक गांव ऐसा भी है जिसका नाम ही रावण है और यहां दशहरा (Dussehra) पर रावण की भव्य पूजा-आरती की जाती है। ये गांव मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

रावण (Ravana) गांव में रहने वाले लोग शरीर पर टैटू गुदवाकर जय लंकेश, जय रावण बाबा लिखवाते हैं। यहां के लोगों के वाहनों, मकानों और दुकानों पर भी जय लंकेश, जय रावन लिखा होता है। रावण गांव में दशहरा के मौके पर रावण की पूजा की जाती है और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

रावण गांव के लोग अपने आप को रावण बाबा का वंशज मानते हैं। गांव के लोगों की रावण के प्रति भक्ति देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। यहां गांव के स्कूल, ग्राम पंचायत पर भी रावण लिखा हुआ है। आखिर इस गांव में लोगों की एक राक्षस के प्रति इतनी भक्ति क्यों है अब हम आपको बताते हैं।

ऐसे पड़ा गांव का नाम रावण (Ravana) 

रावण बाबा मंदिर के पुजारी पंडित नरेश तिवारी ने बताया कि उत्तर दिशा में तीन किमी दूरी पर एक पहाड़ी है। ऐसी मान्यता है कि इस पहाड़ी पर प्राचीन काल में बुद्ध नामक एक राक्षस रहा करता था जो रावण से युद्ध करने की इच्छा रखता था।

जब वह युद्ध करने लंका पहुंचता तो लंका की चकाचौंध देख मोहित हो जाता और उसका क्रोध भी शांत हो जाता था। एक दिन रावण ने उस राक्षस से पूछा कि तुम दरबार में आते हो और हर बार बिना कुछ बताए चले जाते हो।

Dussehra: रावण वध से पहले श्रीराम ने एक आंख का किया था दान

तब बुद्ध राक्षस ने बताया, महाराज ( रावण) मैं हर बार आपसे युद्ध की इच्छा लेकर आता हूं लेकिन यहां आपको देखकर मेरा क्रोध शांत हो जाता है। तब रावण ने कहा कि तुम कहीं मेरी एक प्रतिमा बना लेना और उसी से युद्ध करना। तब से यह प्रतिमा बनी हुई है।

गाड़ियों पर लिखवाते हैं रावण बाबा (Ravana)

लोगों ने उस प्रतिमा की महिमा को देखते हुए वहां रावण बाबा का मंदिर बना दिया। लोगों की यहां रावण से इस कदर आस्था जुड़ी हुई है कि जब भी गांव में कोई वाहन खरीदता है तो उस पर रावण बाबा का नाम जरूर लिखवाता है।

दशहरा से पहले ‘रावण’ की मौत, सीता हरण से पहले मंच पर आई मौत

रावण बाबा मंदिर में उनकी आरती गायी जाती है। रावण को जलाने की बात वो सुन भी नहीं सकते हैं। दशहरे के दिन गांव में रावण दहन का शोक मनाया जाता है और रावण को मनाने के लिए विशेष पूजा की जाती है। रावण बाबा यहां के ग्राम देवता हैं और यहां प्रथम पूजा रावण बाबा की होती है।

Tags: dusshees 2023madhya pradesh newsmp newsNational newsravanvidisha newsvijayadashmi 2023
Previous Post

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे दुष्कर्म के आरोपों से बरी हुए मिर्ची बाबा

Next Post

गोरक्षपीठाधीश्वर ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-आराधना, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
Next Post
CM Yogi

गोरक्षपीठाधीश्वर ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-आराधना, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की

यह भी पढ़ें

TRP list of 19th week TV shows released, this show won

19वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट हुई जारी, इस शो ने मारी बाज़ी

20/05/2021

क्रिप्टोकरेंसी व सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण को लेकर बातचीत जारी : आरबीआई गवर्नर

25/03/2021
सपा में विलय से इंकार

शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश से गठबंधन को तैयार, सपा में विलय से इंकार

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version