• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

Writer D by Writer D
19/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Chardham Yatra

Chardham Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चारधाम यात्रा को पूरी सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाजनक यात्रा के लिये राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यस्थायें सुनिश्चित की गयी हैं।

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में संतुष्टि का भाव दिखाई दे रहा है। गुजरात के गांधीनगर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीरा पटेल ने श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित तीन दिवसीय श्री महाविष्णु यज्ञ की सफलता तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के दौरान उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

गुजरात के गांधीनगर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीरा पटेल ने श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित तीन दिवसीय श्री महाविष्णु यज्ञ की सफलता तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के दौरान उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

महापौर श्रीमती मीरा पटेल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित अपने आभार पत्र में कहा कि प्रभु बदरी विशाल एवं बाबा केदार की असीम अनुकंपा से उनके परिवार द्वारा 06 से 08 सितंबर, 2026 तक श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित तीन दिवसीय श्री महाविष्णु यज्ञ का अनुष्ठान अत्यंत दिव्यता एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इसके उपरांत गुजरात से आए 188 श्रद्धालुओं के दल ने श्री केदारनाथ धाम के पावन दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के दल में अनेक वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे। उत्तराखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित प्रबंधन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को दोनों पवित्र धामों में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से दर्शन का लाभ प्राप्त हो सका।

श्रीमती मीरा पटेल ने कहा कि संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान एवं यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार एवं प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया सहयोग राज्य की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा एवं भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने यात्रा के दौरान मिले सहयोग, आत्मीयता एवं व्यवस्थाओं के लिए उत्तराखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा संबंधित विभागों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने भगवान बदरी-केदार से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

Next Post

मिट्टी के बर्तन में पहली बार खाना बनाने से पहले करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Next Post
earthen pot

मिट्टी के बर्तन में पहली बार खाना बनाने से पहले करें ये काम

यह भी पढ़ें

Brijesh Srivastava

मुश्किल में फंसे एसपी कौशांबी, नौकरानी ने लगाया ये गंभीर आरोप

20/06/2023
Accident

अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत सात घायल

05/12/2020
Inheritance

पूर्वांचल में भी खूब आया निवेश

09/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version