• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में प्राइवेट बैंकों की संख्या में होगा इजाफा, RBI को मिले इतने आवेदन

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Categorized
0
Bank

Bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार एक ओर तो मर्जर और विनिवेश के जरिये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या कम करने में लगी है, दूसरी ओर देश में निजी क्षेत्र के बैंकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आने लगी है। भारतीय रिजर्व बैंक को निजी क्षेत्र के आठ नए बैंकों को खोलने के लिए आवेदन मिले हैं।

रिजर्व बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक निर्धारित गाइडलाइन्स के तहत उसे दो अलग-अलग वर्गों के बैंक के लाइसेंस के लिए चार-चार आवेदन मिले हैं। इन गाइडलाइंस के तहत यूनिवर्सल बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए लाइसेंस दिए जाने हैं। आवेदन करने वालों में देसी-विदेशी कंपनियां और इंडीविजुअल (व्यक्ति) भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, द रैपट्रीटीज को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड, यूएई एक्सचेंज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और इंडीविजुअल स्टैटस में पंकज व अन्य ने यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आपको बता दें कि चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की बड़ी हिस्सेदारी है। सचिन बंसल ने सितंबर 2019 में इस कंपनी में 739 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

PF खाते की घर बैठे कैसे ठीक करें डिटेल्स, जाने आसान तरीका

यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस की तरह ही स्मॉल फाइनेंस बैंक के ऑन टैप लाइसेंस के लिए भी भारतीय रिजर्व बैंक के पास चार आवेदन आए हैं। आवेदन करने वालों में कालीकट सिटी सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, दुआरा क्षेत्रीय ग्रामीण फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, वी-सॉफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और इंडीविजुअल स्टैटस में अखिल कुमार गुप्ता के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र में यूनिवर्सल बैंक के लाइसेंस के लिए 1 अगस्त 2016 को और स्मॉल फाइनेंस बैंक के ऑन टैप लाइसेंस के लिए 5 दिसंबर 2019 को गाइडलाइन जारी की थीं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक यूनिवर्सल बैंक खोलने के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये की पेड-अप वोटिंग इक्विटी कैपिटल होनी चाहिए। इसके अलावा बैंक की नेटवर्थ हमेशा 500 करोड़ रुपये रहनी चाहिए। इसी तरह स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थापना के लिए पेड-अप वोटिंग कैपिटल और नेटवर्थ 200 करोड़ रुपये होनी चाहिए।

PM मोदी ने की देशभर में ऑक्सीजन सप्लाई की समीक्षा, दिए ये आदेश

इस गाइडलाइन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर कोई अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक स्मॉल फाइनेंस बैंक में बदलना चाहता है, तो उसके पास उस वक्त कम से कम 100 करोड़ रुपये की नेटवर्थ होनी चाहिए। साथ ही अगले पांच साल में उस बैंक को अपनी नेटवर्थ बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये करनी होगी।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थापना के लिए ऑन टैप लाइसेंस देता है। ऑन टैप का मतलब है कि रिजर्व बैंक की ओर से तय गाइडलाइंस को पूरा करने वाली कोई भी इकाई स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस ले सकती है। इसके तहत अतिरिक्त मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले- दो मई से सोनार बांग्ला युग की शुरुआत होगी

गाइडलाइन्स में ऑन टैप लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करने वाले के पास बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र का पहले से अनुभव होने की बात को बाध्यकारी बनाया गया है।

Tags: private bankRBI
Previous Post

PF खाते की घर बैठे कैसे ठीक करें डिटेल्स, जाने आसान तरीका

Next Post

अमेजन प्राइम वीडियो ने बायोपिक ‘साइना’ के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Amazon Prime Video announces digital premiere of biopic 'Saina'

अमेजन प्राइम वीडियो ने बायोपिक ‘साइना’ के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की

यह भी पढ़ें

रवि किशन Ravi Kishan

किसान आंदोलन पर पाकिस्तान, चीन से हो रही है फंडिंग : रवि किशन

17/12/2020
robber arrested

लूट में वांछित 20 हजार का ईनामी लुटेरा गिरफ्तार

04/06/2021

गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित इंस्पेक्टर हुआ फरार, जानें पूरा मामला

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version