• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्या सुमंगला योजना से बदली तस्वीर: अमेठी की 23 बेटियों को मिली नई उड़ान

Writer D by Writer D
30/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) आज बेटियों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में अमेठी जिले की 6वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 23 छात्राओं को योजना के तहत चौथे और पांचवें चरण की किश्त जारी की गई। इस दौरान 6वीं कक्षा की छात्राओं को ₹3,000 और 9वीं कक्षा की छात्राओं को ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

यह पहल केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटियों के प्रति समाज की बदलती सोच का भी प्रतीक बन रही है। पहले जहां आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की पढ़ाई अक्सर बीच में ही छूट जाती थी, वहीं अब सरकार की इस योजना ने परिवारों को बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित किया है।

शिक्षा के हर पड़ाव पर सरकार का साथ-

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के तहत बेटियों को उनके जीवन के महत्वपूर्ण समय में 6 चरणों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 से इस योजना के तहत कुल सहायता राशि को बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है, जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और परिवारों पर आर्थिक बोझ को कम करना है।

आत्मविश्वास और सपनों को मिली नई दिशा-

अमेठी की इन 23 छात्राओं के लिए यह सहायता उनके सपनों को आगे बढ़ाने का एक मजबूत आधार बनी है। अब वे किसी रुकावट के बिना अपनी पढ़ाई जारी रख पा रहीं हैं और अपने भविष्य को लेकर अधिक आत्मविश्वास से भरी हैं। यह योजना न केवल उनकी शिक्षा को सुनिश्चित कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है।

योगी सरकार की पहल से सशक्त होतीं बेटियां-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही यह योजना आज महिला सशक्तीकरण का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) ने यह साबित कर दिया है कि सही समय पर सही सहयोग मिलने से बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहतीं। अमेठी की इन बेटियों की कहानी यही संदेश देती है कि जब सरकार और समाज साथ मिलकर प्रयास करते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।

Tags: Kanya Sumangala Yojana
Previous Post

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

Next Post

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Bundelkhand

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

यह भी पढ़ें

mirror

घर में इस दिशा में लगाएं आईना, बढ़ जाएगा सुख सौभाग्य

03/02/2026
Explosion

ब्लूचिस्तान में भीषण विस्फोट, 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

01/11/2024
राहुल गांधी Rahul Gandhi

अहंकार को अलग रख मोदी सरकार किसानों को उनका अधिकार दें : राहुल गांधी

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version