• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदलेगी गोण्डा के सरकारी स्कूलों की तस्वीर, बच्चों को मिलेगा स्मार्ट क्लासरूम में पढ़ने का मौका

Writer D by Writer D
07/08/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Gonda

DM Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने जब से जनपद की कमान संभाली है वह मेरा गोण्डा, मेरी शान, (Mera Gonda Meri Shan) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से लेकर ग्राम चौपाल जैसे अभियानों के माध्यम से सरकारी मशीनरी को जागृत कर जनपद की तस्वीर बदलने में लगी है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सरकारी प्राइमरी, अपर प्राइमरी और कम्पोजिट स्कूलों को हाइटेक बनाने की दिशा में पहल की गई है। 15 स्कूलों को स्मार्ट बनाने का फैसला लिया गया है। यहां बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम में पढ़ने का मौका मिलेगा। निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी (HDFC) के सहयोग से जनपद के 15 सरकारी प्राइमरी, अपर प्राइमरी और कम्पोजिट स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जाएंगे। इन स्कूलों में पढ़ने और पढ़ाने के तरीकों को हाईटेक बनाया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से इन स्कूलों का चयन किया गया है। इससे सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी बच्चों को गुणवत्ता युक्त बुनियादी शिक्षा मुहैय्या कराई जा सकेगी। खास बात यह है कि इस कोशिश में विभाग पर कोई वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा।

ब्लैकबोर्ड बनेगा स्मार्ट, बैठने की होगी व्यवस्था

सभी चयनित 15 सरकारी स्कूलों में सामान्य ब्लैक बोर्ड का स्थान हाइटेक स्मार्ट बोर्ड लेगा। एक ओर जहां शिक्षक हाईटेक आईसी स्क्रीन पर लिखकर, हाईलाइट करके, सर्किल, फिल्म के माध्यम से किसी भी विषय और पाठ को आसानी से बच्चों को समझा सकेंगे, वहीं छात्रों को सीखने में आसानी होगी।

डीएम नेहा शर्मा ने ‘मेरा गोण्डा मेरी शान’ अभियान का किया शुभारंभ

ब्लैकबोर्ड के स्मार्ट बनाने के साथ ही स्मार्ट क्लासरूम में बच्चों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। क्लासरूम को खूबसूरत बनाने के लिए दीवारों के रंग-रोगन के साथ कारपेट जैसी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट में प्रति स्कूल करीब चार लाख रुपये का खर्च आना संभावित है।

इन स्कूलों को चुना गया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से 15 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें, मनकापुर का प्राथमिक विद्यालय अमवा और कम्पोजिट विद्यालय सोवरसा शामिल है। इसके अतिरिक्त कम्पोजिट विद्यालय छोटका रमराईपुर वजीरगंज , कम्पोजिट विद्यालय जमुनहा वजीरगंज, कम्पोजिट विद्यालय केशवपुर केशव नगर, कम्पोजिट विद्यालय धानेपुर, प्राथमिक विद्यालय धौरहरा मुजेहना, प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर खान बभनजोत, कम्पोजिट विद्यालय मरचौर परसपुर, प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ अमीनपुर, कम्पोजिट विद्यालय महादेवा पण्डरी कृपाल, प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार, कम्पोजिट विद्यालय डिड़िसिया कला और कम्पोजिट विद्यालय नगवा समेत अन्य शामिल हैं।

Tags: dm neha shrmagonda newsmera gonda meri shaanup news
Previous Post

भोजपुरी गाना ‘हमार जान महादेव’ रिलीज, शिवभक्ति में लीन नजर आईं अक्षरा सिंह

Next Post

पेशी पर पहुंचे मनीष कश्यप का लोगों ने किया स्वागत, जिंदाबाद के नारे और फूलों की बारिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
CM Dhami operated the tiller in the field
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

15/06/2026
Next Post
Manish Kashyap

पेशी पर पहुंचे मनीष कश्यप का लोगों ने किया स्वागत, जिंदाबाद के नारे और फूलों की बारिश

यह भी पढ़ें

Baaltod

बालतोड़ की समस्या से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

14/01/2022
बिहार में बीजेपी बनेगी सबसे पार्टी BJP will become the most party in Bihar

बिहार चुनाव में PM मोदी की ताबड़तोड़ 12 रैलियां, सासाराम से करेंगे आगाज

22/10/2020
radharani janmotsav

बरसाना में हुआ राधारानी का जन्मोत्सव, वैदिक मंत्रों के बीच हुआ अभिषेक

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version