• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन पांच साल और मिलेगा: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
04/11/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज घोषणा की कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली गरीब कल्याण योजना अगले पांच साल के लिए बढ़ायी जाएगी।

श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सरोज पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित अनेक नेता शामिल हुए।

केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) के नेता रामदास आठवले भी उपस्थित थे और उन्होंने सभी 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने रैली में आए विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कड़े प्रहार किए और कहा, “पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है कि तीस टका टक्का, आपका काम पक्का।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता अब 30 टका सरकार से छुटकारा पाना चाहती है और वह कह रही है कि – और नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा कि भ्रष्टाचार और लूट में मुख्यमंत्री ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा और सट्टे और जुए से युवाओं को लूटकर कांग्रेस के नेताओं के घर भर दिए। उन्होंने कहा कि पैसा पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री बौखला गये हैं और कांग्रेस के नेता संदेश दे रहे हैं कि हम भी पैसे रखवा कर पुलिस भेज देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं। पर जनता सब कुछ जानती है।

श्री मोदी (PM Modi)  ने रैली में पिछड़ा वर्ग का कार्ड भी खेला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ‘ओबीसी’ प्रधानमंत्री को सुबह शाम पानी पी पी कर गाली दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के साथ साथ कांग्रेस पूरे ओबीसी साहू समाज को गाली दे रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का ओबीसी समाज कांग्रेस को माफ नहीं करेगा।

पीएम मोदी ने निभाया वादा, स्केच बनाने वाली लड़की को लिखी चिट्ठी

प्रधानमंत्री ने गरीबों की चिंता करना अपना ‘जीवनधर्म’ बताया और कहा कि कांग्रेस ने गरीब के बच्चों को गरीब ही बना कर वोट बैंक के रूप में ही रखा और सारा खेल अपने परिवार एवं कुछ धन्नासेठों को अमीर बनाने पर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में करीब सौ प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र बंद करवा दिया जिनमें गरीबों को सस्ती दर पर दवा मिलती है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि भाजपा ने गरीबी को पराजित करने की लड़ाई बहुत धैर्य और ईमानदारी से शुरू की है। उसके लिए देश में सबसे बड़ी एक ही जाति बन गई है – गरीब। लेकिन गरीबों की एकता देख कर कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है इसीलिए वह गरीबों को बांटना और उनकी एकता को तोड़ना चाहती है।

श्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों से देश में करीब 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आज गरीब आत्मविश्वास से भरा हुआ है कि उनके बच्चों को गरीबी नहीं देखनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में देश जब संकट में था तब तय किया गया था कि किसी गरीब को भूखा नहीं सोना चाहिए। उस समय देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन देने की योजना बनाई गई थी। यह गरीब कल्याण योजना दिसम्बर में पूरी हो रही है। उन्होंने कहा, “मैंने निश्चय किया है कि 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना अगले पांच साल और बढ़ाएंगे। यह कोई चुनावी वादा नहीं, मोदी की गारंटी है।” उन्होंने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत छत्तीसगढ़ के किसी भी गरीब को देश के किसी भी कोने में भूखा नहीं रहना पड़ेगा।

श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बने 25 साल होने वाले हैं और अगले 25 साल यहां के युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। छत्तीसगढ़ को टाॅप 10 राज्यों में से एक बनाना है। केन्द्र ने रेलवे के क्षेत्र में 20 गुना और राष्‍ट्रीय राजमार्ग के मद में 15 गुना बजट दिया है। खेती एवं पशुपालन के लिए एक लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ के किसानों से जो वादे किए गए हैं, उन्हें सरकार अवश्य पूरा करेगी। ईमानदारी और कानून का राज स्थापित करेगी। हिंसा अपराध पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ को भाजपा ने ही बनाया है और भाजपा ही संवारेगी।”

प्रधानमंत्री ने दुर्ग एवं भिलाई के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर घर जाएं और उनके बड़े बुजुर्गों से मिल कर मोदी का नमस्कार कहें।

Tags: chattisgarh electionChattisgarh NewsNational newspm modi
Previous Post

छोटे बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का मिलेगा लाभ

Next Post

प्रदेश की 44 हजार से ज्यादा रोड्स को किया गया गड्ढामुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
Roads

प्रदेश की 44 हजार से ज्यादा रोड्स को किया गया गड्ढामुक्त

यह भी पढ़ें

NIFT

आज आ सकता है nift एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट

09/03/2022
Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से दिया इस्तीफा

30/08/2025
Passport

Passport ऑफिस में ग्रेजुएट वालों के लिए निकली जॉब, मिलेगी इतनी सैलरी

02/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version