• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोर्टल ने हरियाणा को दी नई पहचान, विपक्ष की परेशानी बढ़ाई: नायब सैनी

Writer D by Writer D
05/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ( CM Nayab Singh) ने भाजपा कार्यकाल में शुरू हुई पोर्टल व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा है कि पोर्टल ने हरियाणा को नई पहचान दी है। पोर्टल के कारण आज प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में जहां भ्रष्टाचार कम हुआ है, वहीं भर्ती रोको गैंग की टेंशन बढ़ी है।

नायब सैनी ( CM Nayab Singh) शुक्रवार को चंडीगढ़ में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रहे श्याम सिंह राणा को भाजपा में शामिल करने के बाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता रहे श्याम सिंह राणा को इनेलो ने दो दिन पहले ही रादौर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। श्याम सिंह राणा 2014 में भाजपा टिकट पर रादौर से विधायक बने थे। उन्हें मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में मुख्य संसदीय सचिव भी बनाया गया था। 2019 में श्याम सिंह राणा की टिकट भाजपा ने काट दी। उनकी जगह भाजपा से उस समय राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज को चुनाव लड़वाया। 2019 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं को रादौर हलके से हार का सामना करना पड़ा। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार बिशन लाल सैनी ने जीत हासिल की। श्याम सिंह राणा की भाजपा में ज्वाइन करवाते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें पुराना भाजपाई और अपना दोस्ता बताया। नायब सैनी ने कहा कि पोर्टल के कारण बिचौलिये खत्म हुए हैं। कांग्रेस के राज में बिचौलियों का बोलबाला रहा है। कांग्रेस अपने बिचौलियों को बचाने के लिए पोर्टल को लेकर भ्रम पैदा कर रही है।

सीएम सैनी ( CM Nayab Singh) ने पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने श्याम सिंह राणा को अपना घनिष्ठ मित्र बताया और कहा कि सभी नए साथियों को भाजपा में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ( CM Nayab Singh) ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और भेदभाव होता था। कांग्रेस शासनकाल में गरीब घर का युवा सरकारी नौकरी के बारे में सोच भी नहीं सकता था। गैस के एक सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिनों तक लाइन में लगना पड़ता था। सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा साहब को पोर्टल के कारण पेट में दर्द हो रहा है कि पोर्टल के जरिए लोगों को सीधा लाभ कैसे पहुंच रहा है।

इनेलो छोड़क़र भाजपा शामिल हुए पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि आज मैं सीएम सैनी ( CM Nayab Singh) की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुआ हूं और इनेलो से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी और वह एक ही टेबल पर बैठते थे और हम दोनों का राजनीतिक जीवन संघर्ष का रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।

Tags: CM Nayab Singh Sainiharayana newsNational news
Previous Post

ऐसे ही गढ़ेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का रूप: सीएम साय

Next Post

ग्रेटर नोएडा में 25 हजार रोजगार के सृजन का माध्यम बनेगी ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
Integrated Industrial Township

ग्रेटर नोएडा में 25 हजार रोजगार के सृजन का माध्यम बनेगी ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’

यह भी पढ़ें

Shani Jayanti

19 साल तक रहती है शनि की महादशा, जानें इससे बचने के उपाय

18/09/2022
AK Sharma

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025

सतीश कौशिक और मनीष त्रिपाठी ने 2 जनवरी को यूपी सीएम आदित्यनाथ द्वारा अनावरण किए जाने वाले मास्क के बारे में बात की

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version