• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूक्रेन के राष्ट्रपति का छलका दर्द, कहा- सब डर गए, हमें रूस से लड़ने को अकेला छोड़ा

Writer D by Writer D
25/02/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Zelensky

Zelensky

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। यूक्रेन (Ukraine ) पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky)  का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर गया है और हमें (Ukraine ) रूस से लड़ने के लिए अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने आत्मसमर्पण न करने और रूस से मुकाबला करने का संकल्प दोहराया है।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दूसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले में यूक्रेन के 137 लोगों के मारे जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर कोई रूस से डर रहा है। उनके देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। हमारे साथ लड़ने के लिए कोई नहीं खड़ा है। इसके बावजूद हम लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ेंगे। लगातार बढ़ रहे हमले के मद्देनजर यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपने देश के आम लोगों को भी युद्ध के मैदान में पहुंचने का निर्देश जारी कर दिया है।

Ukraine-Russia War: अमेरिका ने यूक्रेन में सेना भेजने से किया इंकार, जताई ये आशंका

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कल सेना भर्ती खोलने का एलान किया था। दूसरे दिन उन्होंने आम लोगों की सैनिकों के तौर पर तैनाती का आदेश देते हुए 18 से 60 वर्ष आयु के लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

रूसी चेतावनियों के बावजूद यूक्रेन के सैनिक आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं। एक द्वीप पर यूक्रेन के 13 सैनिकों ने रूसी सेना के आगे आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद रूसी युद्धपोत ने उन्हें मार दिया।

Ukraine-Russia War: कीव की चौखट पर पहुंचे रूसी सैनिक, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि अब तक रूस के सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को यूक्रेन की सेना द्वारा उड़ाया जा चुका है।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

कनाडा ने दी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, 24 घंटे में 302 मौतें

Next Post

2022 जेईई एडवांस एग्जाम का शेड्यूल जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
Next Post
jee-advanced-2022-exam

2022 जेईई एडवांस एग्जाम का शेड्यूल जारी

यह भी पढ़ें

2022

इंडियन टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

06/02/2022
Shot

एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

06/11/2022
CM Dhami

ड्रग्स और साइबर क्राइम पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती: सीएम धामी

21/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version