• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय संस्कृति का गौरव अखिलेश को फूटी आंखों नहीं सुहा रहा : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
13/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी यात्रा पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान के हवाले से सपा प्रमुख को सद्बुद्धि देने की दुआ की है जिसमें उन्होंने कहा था कि अंत समय में ही कोई काशी जाता है।

गौरतलब है कि मोदी ने वाराणसी में सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। इस पर अखिलेश ने तंज कसते हुये कहा कि अंत समय में काशी से अच्छी जगह कोई और नहीं है, इसलिये प्रधानमंत्री को एक महीने के बजाय तीन महीने तक बनारस में रहना चाहिये।

इस पर खेद व्यक्त करते हुये स्वतंत्र देव ने कहा कि अखिलेश ने जिस ढंग से प्रधानमंत्री को लेकर ओछी प्रतिक्रिया दी है, वह दिखाता है कि काशी का कायाकल्प और भारतीय संस्कृति का बढ़ता गौरव उनको पच नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी अमर्यादित और असंस्कारित भाषा का प्रयोग दिखाता है कि काशी के कायाकल्प और भारतीय संस्कृति के गौरव की टीस अखिलेश के मन मे बनी हई है। अखिलेश को भारतीय संस्कृति का गौरव फूटी आंखों नहीं सुहा रहा है।

स्वतंत्र देव ने कहा कि अगर पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति का लोकार्पण होता तो अखिलेश खुशी में मिठाई का वितरण कराते। उन्होंने कहा, “काशी सहित पूरे भारत की गौरवशाली परंपरा के लिए आज का दिन युगांतरकारी है। हर देशवासी इस पर अभिभूत है।

योगी सरकार में पुलिस का बदला रवैया, गरीबों की मदद के लिए उठने लगे हाथ

स्वतंत्र देव ने कहा कि श्रमिकों का प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मान और उनके साथ भोजन करना देशवासियों को भावुक करने वाला पल था। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सोच आज भी राम भक्तों पर गोलियां’ चलवाने वाली है। वे आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत को क्षति पहुंचाने वाले औंरगजेब की विचारधारा के साथ हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा “मैं कहूंगा कि अखिलेश काशी आएं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें। बाबा विश्वनाथ उन्हें सद्बुद्धि दें।”

Tags: Kashi Vishwanath Dhamswatantra devup newsvaranasi news
Previous Post

योगी सरकार में पुलिस का बदला रवैया, गरीबों की मदद के लिए उठने लगे हाथ

Next Post

ट्विटर पर दिनभर ट्रेंड करता रहा काशी विश्वनाथ धाम, 3.5 लाख ने किया ट्वीट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
Kashi model

ट्विटर पर दिनभर ट्रेंड करता रहा काशी विश्वनाथ धाम, 3.5 लाख ने किया ट्वीट

यह भी पढ़ें

Boat

महानदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, सात की मौत

20/04/2024
Hair

बिना मशीन के करें बालों को स्ट्रेट, आजमाकर देखें ये उपाय

23/12/2025
NIA

मनसुख हिरेन मौत के मामले में निलंबित सिपाही शिंदे NIA की हिरासत में

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version