• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को करें शामिल

Writer D by Writer D
07/09/2021
in Main Slider, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चों के पेट में कीड़े होने का इलाज फूड्स से किया जा सकता है। बच्चों को पेट में कीड़े होने की शिकायत अधिक रहती है। गलत खानपान की आदतों की वजह से पेट की आंतों में कीड़े बनने लगते हैं। दवा के साथ-साथ आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके भी इस परेशानी का इलाज किया जा सकता है।

पेट में कीड़े होने का असर

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलोजी इंफॉरमेशन यानि एनसीबीआई के अनुसार हर साल लगभग 800 से 900 मिलियन बच्चे पेट में कीड़े की समस्या से ग्रस्त होते हैं। इन बच्चों को एनीमिया और थकान एवं सीखने में दिक्कत हो सकती है। कीड़े आंतों से जरूरी पोषक तत्व खा जाते हैं जिसका असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। इंफेक्शन बढ़ने पर बच्चे के मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही पेट में कीड़े होने की समस्या से बचाव करना शुरू कर दें और अपने बच्चे के खाने में यहां बताई गई चीजों को शामिल करें।

लहसुन और हल्दी

लहसुन शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और परजीवियों को खत्म करता है। इसमें मौजूद एलिसिन और एजोएन नामक तत्व बीमारियां पैदा करने वाले अमीबा को मारता है। लहसुन के नियमित सेवन से शरीर की सफाई होती है और कीड़ों की वजह से होने वाले ऑक्सीडेशन होने से बचाव मिलता है। हल्दी में कैंसर-रोधी, एंटी-इंफ्लेमेट्री और घाव को भरने के गुण होते हैं। यह मसाला बैक्टीरिया और परजीवियों को भी मारने में असरकारी है। इससे खून भी साफ होता है। आप किसी भी रूप में बच्चे को हल्दी खिला सकते हैं।

कद्दू के बीज और पपीता

कद्दू के बीजों में करक्यूबिटिन होता है जिसमें कीड़ों को मारने के गुण होते हैं। यह आंतों और पाचन मार्ग में मौजूद कीड़ों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। कीड़ों को खत्म करने में पपीते के बीज भी बहुत असरकारी होते हैं। पपीते के बीजों को शहद में मिलाकर बच्चे को खिलाएं। अगर आप बच्चे को पपीता खिलाना चाहते हैं, तो पहले एक दिन एप्पल साइडर विनेगर में इसे फर्मेंट करें और फिर खिलाएं।

नीम की पत्तियां और अदरक

नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। सुबह खाली पेट बच्चे को नीम की कुछ पत्तियां चबाने के लिए दें। इससे पाचन में सुधार होता है और आंतों में जमा गंदा बैक्टीरिया साफ होता है। इसके अलावा अदरक से पेट में एसिड के स्तर में सुधार आता है जिससे कीड़े मारने में मदद मिलती है।

लौंग और लाल मिर्च

लाल मिर्च में एंटी-फंगल गुण होते हैं और इससे हर तरह के फंगस और कीड़ों को मारा जा सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाती है और स्किन को पोषण देती है। लौंग कीड़ों के अंडे और लार्वा को मारने की शक्ति रखती है। इसमें एगुनोल होता है जो मलेरिया, टीबी और कोलेरा के बैक्टीरिया को मारने में असरकारी है। हेल्दी खाने से हर स्वास्थ्य समस्या को ठीक किया जा सकता है और इसकी मदद से बच्चों में पेट में कीड़े होने की आम समस्या का भी इलाज किया जा सकता है

नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। सुबह खाली पेट बच्चे को नीम की कुछ पत्तियां चबाने के लिए दें। इससे पाचन में सुधार होता है और आंतों में जमा गंदा बैक्टीरिया साफ होता है। इसके अलावा अदरक से पेट में एसिड के स्तर में सुधार आता है जिससे कीड़े मारने में मदद मिलती है।

लौंग और लाल मिर्च

लाल मिर्च में एंटी-फंगल गुण होते हैं और इससे हर तरह के फंगस और कीड़ों को मारा जा सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाती है और स्किन को पोषण देती है। लौंग कीड़ों के अंडे और लार्वा को मारने की शक्ति रखती है। इसमें एगुनोल होता है जो मलेरिया, टीबी और कोलेरा के बैक्टीरिया को मारने में असरकारी है। हेल्दी खाने से हर स्वास्थ्य समस्या को ठीक किया जा सकता है और इसकी मदद से बच्चों में पेट में कीड़े होने की आम समस्या का भी इलाज किया जा सकता है

Tags: Children foodclovegarlicGingerhealth article in hindineempapayaPumpkinstomachturmericwormsworms in stomachअदरककद्दूकीड़ेखानानीमपपीतापेटपेट में कीड़ेबच्चेबच्चों का खानालहसुनलौंगहल्दी
Previous Post

ये योग करता है बालों की सभी समस्याएं दूर, यह है करने का सही तरीका

Next Post

अगर आप भी करती है इमली का अधिक सेवन, तो हो जाए सावधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
tamarind

अगर आप भी करती है इमली का अधिक सेवन, तो हो जाए सावधान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- हमारे धैर्य की परीक्षा न ले

06/09/2021
संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने संघर्षविराम का किया उल्लंघन, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

24/09/2020
IPL

आईपीएल के रंग में रंगी लखनऊ मेट्रो

30/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version